Google Analytics Meta Pixel रायपुर में अम्बेडकर अस्पताल की सफाई कर्मी तुलसा तांडी को लगेगा कोरोना का पहला टीका - Ekhabri.com

रायपुर में अम्बेडकर अस्पताल की सफाई कर्मी तुलसा तांडी को लगेगा कोरोना का पहला टीका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन आज से शुरू हो रहा है। प्रदेश भर में इसके लिए 97 बूथ बनाए गए हैं। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में हैं। प्रत्येक बूथ पर 100 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाना है। रायपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल की 51 वर्षीय सफाई कर्मी तुलसा तांडी को प्रदेश का पहला टीका लगना है। उन्हें जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन टीकाकरण के लिए जिन लोगों को बुलाया है, उनमें अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन का नाम पहले और तुलसा तांडी का नाम 56वें नंबर पर है। सफाई कर्मियों को पहले टीका लगाए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के बाद उनका नाम तय हुआ है। टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों ने देर शाम तांडी को फोनकर सुबह 9 बजे तक मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण बूथ पर पहुंचने को कहा है।
पहला टीका लगने से नहीं हो रही घबराहट: तुलसा
रायपुर के सक्ती बाजार निवासी तुलसा तांडी ने कहा, उन्हें पहला टीका लगवाने में कोई घबराहट नहीं हो रही है। तुलसा ने कहा, वे कोराना वार्ड में 14 दिनों तक मरीजों की सेवा कर चुकी हैं। उस समय इस बीमारी से नहीं डरीं तो उस इंजेक्शन से क्या डरें जो बीमारी भगाने के लिए आया है। तुलसा तांडी ने बताया, सुबह आठ बजे से अस्पताल में उनकी ड्यूटी है। वे ड्यूटी करने जाएंगी। वहां से वे मेडिकल कॉलेज बूथ पहुंचकर टीका लगवाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टीके से यह बीमारी दूर रहेगी और उन्हें अस्पताल में मरीजों की सेवा करने में कोई रुकावट महसूस नहीं होगी। टीकाकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी 9.30 बजे तक मेडिकल कॉलेज बूथ पर पहुंच जाएंगे। सिंहदेव ने पहला टीका लगवाने की इच्छा जताई थी, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। बताया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पहले-पहल टीका लगवाने वालों से बात भी करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...