तेरह और मंत्रियों ने छोड़ा ब्रिटिश पीएम जानसन का साथ

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन के खिलाफ मंगलवार को शुरू हुई बगावत फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। वित्त मंत्री ऋषि सुनक, स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के इस्तीफे के झटके अभी जानसन संभल भी नहीं पाए थे कि बुधवार को कम से कम 13 और जूनियर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इनमें शिक्षा मंत्री विल क्विंस, स्कूल मंत्री राबिन वाकर, पर्यावरण मंत्री जो चर्चिल व वित्तीय सेवा मंत्री जान ग्लेन शामिल हैं। इनके अलावा सांसद लुरा ट्राट ने भी परिवहन विभाग के मंत्रालय सहायक पद से त्याग पत्र दे दिया है। अटकलें हैं कि आगामी दिनों में कुछ और भी मंत्री इस्तीफा देकर जानसन की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
मंगलवार को सुनक और जाविद के अलावा दो जूनियर मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। बुधवार को 13 जूनियर मंत्रियों और 15 सहायकों ने इस्तीफा दे दिया। इस तरह जानसन सरकार से अलग होने वाले मंत्रियों और सहायकों की संख्या कुल संख्या 32 हो गई है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों ने साफ तौर पर कहा है कि उनका प्रधानमंत्री बोरिस जानसन (58) के नेतृत्व में भरोसा खत्म हो गया है। सरकार में शामिल कुछ अन्य मंत्री भी उनसे पद छोड़ने के लिए कहने वाले हैं। इस सबके बावजूद जानसन पद छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैै। संसद की एक समिति के सामने पेश होने आए जानसन ने इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर कहा कि देश के मौजूदा हालात और यूरोप के इतिहास में चल रही सबसे बड़ी लड़ाई (यूक्रेन पर रूस का हमला) को देखते हुए फिलहाल वे इस्तीफा नहीं देंगे।
जानसन ने वरिष्ठ मंत्रियों के खाली पदों को भरना भी शुरू कर दिया है। इराकी अनिवासी मंत्री नदीम जहावी को वित्त मंत्री, जबकि स्टीव बार्कले को स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त कर दिया है। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा नियम के तहत जानसन आगामी गर्मियों तक नेतृत्व को चुनौती दिए जाने से सुरक्षित हैं, लेकिन ताकतवर 1922 कमेटी के सदस्य जब चाहें तब नियमों में बदलाव कर सकते हैं। पद संभालने के बाद जहावी ने कहा, ‘सरकार की मौजूदा टीम काम करने वाली है।” उन्होंने कैबिनेट सहयोगियों से जानसन के साथ खड़े रहने की अपील की तथा देश की संघर्षरत अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जानसन को भेजे पत्र को टि्वटर पर साझा करते हुए सुनक ने गत दिवस लिखा था, ‘जनता उम्मीद करती है कि सरकार सही, गंभीर और सक्षम ढंग से संचालित होगी।” जाविद ने कहा था कि उन्होंने एक के बाद एक सामने आए स्कैंडल के बाद जानसन की राष्ट्रीय हित में श्ाासन करने की क्षमता पर विश्वास खो दिया है।
मंत्रियों के इस्तीफे के बीच जानसन के कुछ सहयोगियों ने उनका बचाव किया है। संस्कृति मंत्री नादिन डोरिस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लगातार सभी बड़े मामलों में सही निर्णय लिए हैं। ब्रेक्जिट मंत्री जैकब रीस-मोग ने कहा कि कुछ लोगों के इस्तीफे के कारण्ा वर्ष 2019 के आमचुनाव में उनकी जीत को दरकिनार नहीं किया जा सकता।
‘विश्वास मत” जीता, लेकिन ‘विश्वास” नहीं :
पिछले महीने जानसन ‘विश्वास मत” तो जीत गए थे, लेकिन अपने दल के सांसदों का ही ‘विश्वास” नहीं जीत पाए थे। पार्टी में उनके समर्थकों के मुकाबले विरोधियों की संख्या ज्यादा थी। यहां तक कि उनकी अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के 41 प्रतिशत सांसदों ने साथ देने से इन्कार कर दिया था। उनकी पार्टी के एक सांसद ने रायटर से कहा, ‘हमें लगता है कि उन्हें जबरन डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री कार्यालय) से बाहर निकालना होगा।” पूर्व पत्रकार व लंदन के मेयर रहे जानसन यूरोपीय संघ से ब्रिटेन को बाहर निकालने वाला चेहरा बन गए थे और वर्ष 2019 के चुनाव में उन्हें भारी बहुमत मिला था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *