Google Analytics Meta Pixel श्रीदेवी का इस अभिनेता ने दिल तोडा कर ली थी बोनी कपूर से शादी - Ekhabri.com

श्रीदेवी का इस अभिनेता ने दिल तोडा कर ली थी बोनी कपूर से शादी

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आज जयंती है। आज श्रीदेवी भले ही हमारे बीच नहीं हैं,  लेकिन फिल्मों से वे हमेशा अपने दर्शकों के दिलों में ज़िंदा रहेंगी। श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर आपको उनसे जुड़ी दिलचस्प किस्‍से बता रहे हैं।

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता अय्यपन पेशे से एक वकील थे और उनकी मां का नाम राजेश्वरी था। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। श्रीदेवी ने बहुत छोटी सी उम्र में ही दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। 1976 तक उन्होंने बतौर बाल कलाकर काम किया। श्रीदेवी ने 1976 में तमिल फिल्म ‘मुंदरू मुदिची’ में बतौर अभिनेत्री काम किया था। उन्होंने कई तमिल-तेलुगू और मलायलम फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।

श्रीदेवी ने 1979 में फिल्म ‘सोलहवां सावन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन उन्हें असली पहचान जितेंद्र की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली। इस फिल्म के बाद से श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गया था। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई बेहतरीन रोल किए। श्रीदेवी ने ‘चालबाज’ फिल्म में डबल रोल किया था, जिसके लिए उनकी खूब प्रशंसा की गई थी।1983 में दक्षिण फिल्म अभिनेता कमल हासन के साथ फिल्म ‘सदमा’ में श्रीदेवी ने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी।

मिथुन चक्रवर्ती के साथ था अफेयर :  इस दौरान ‘जाग उठा इंसान’ के सेट पर श्रीदेवी को मिथुन चक्रवर्ती से प्यार हो गया। हालांकि,  मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे। उनदिनों श्रीदेवी और मिथुन के प्यार के चर्चे खूब सुर्ख़ियों में थे। खबरों की मानें तो मिथुन और श्रीदेवी ने गुपचुप तरीके से शादी भी रचा ली थी और साथ रहने लगे थे। जब मिथुन की पत्नी योगिता को इस बारे में खबर हुई तो उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद मिथुन अपनी पत्नी और बच्चों के पास वापस चले गए और श्रीदेवी एकदम अकेली रह गईं।

Read Also  'हनुमान' फिल्म के खिलाफ चल रहा है प्रोपेगैंडा

बोनी कपूर के साथ शादी से पहले थीं प्रेगनेंट :  इसी दौरान डायरेक्टर बोनी कपूर ने श्रीदेवी का खूब साथ निभाया। श्रीदेवी,  बोनी से अपने दिल की बातें शेयर करने लगीं और इस तरह दोनों क़रीब आ गए। 1996 में श्रीदेवी ने अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया था। श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं इसलिए उन्होंने बोनी से चोरी-चुपके शादी कर ली थी। इनकी दो बेटियां भी हैं- जाह्नवी और खुशी कपूर।

श्रीदेवी ने अपने कॅरियर में कई शानदार फिल्में की हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी कॅरियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। इनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगू, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं। उनकी यादगार फिल्मों में ‘फरिश्ते’, ‘चालबाज़’, ‘पत्थर के इंसान’, ‘लम्हे’, ‘खुदा गवाह’, ‘हीर रांझा’, ‘चंद्रमुखी’, ‘गुमराह’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘चांद का टुकड़ा’, ‘लाडला’, ‘आर्मी’, ‘मिस्टर बेचारा’, ‘कौन सच्चा कौन झूठा’, ‘जुदाई’ और ‘मिस्टर इंडिया’ शामिल हैं।

दुबई के होटल में रहस्यमई तरीके से हुई मौत  :  श्रीदेवी की 24 फरवरी, 2018 को दुबई के होटल के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गयी थी श्रीदेवी की मौत किस तरह हुई, यह आज भी एक पहेली बनी हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...