Google Analytics Meta Pixel दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन और नेता की पत्नी, बॉर्डर पर कस्टम डिपार्टमेंट ने पकड़ा - Ekhabri.com

दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन और नेता की पत्नी, बॉर्डर पर कस्टम डिपार्टमेंट ने पकड़ा

जहां रूसी-यूके्रन के बीच तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है, वहीं इस बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, रूसी हमले के बाद लोग यूके्रन छोड़कर यूरोपीय देशों में शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में हंगरी के रिफ्यूजी बॉर्डर पर एक ऐसी ग्लैमरस महिला पहुंची, जिसके पास 2.2 अरब रुपये से ज्यादा कीमत के कैश मौजूद थे। खास बात ये है कि ये महिला यूक्रेन के एक बड़े टाइकून और राजनेता की पत्नी है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पास सूटकेस में 2.2 अरब रुपये से ज्यादा कैश (अमेरिकी डॉलर और यूरो के नोट) मौजूद थे, जिसे हंगरी के कस्टम डिपार्टमेंट ने पकड़ा है। दरअसल, ये पैसे विवादों में रहने वाले यूक्रेन के पूर्व सांसद इगोर कोटवित्स्की की पत्नी अनास्तासिया कोटवित्स्का के सामान में मिले हैं। ऐसे में इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं यूक्रेन की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो पूर्व सांसद की पत्नी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है। कोटवित्स्की एक समय में यूके्रन के सबसे अमीर सांसद थे। वहीं, कोटवित्स्की ने अपनी पत्नी के सूटकेस में 2.2 अरब रुपये मिलने की बात को गलत करार दिया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी मां बनने वाली है। इसी वजह से वो देश छोड़कर जा रही थी। कोटवित्स्की ने सोशल मीडिया के जरिए ये बात कही है कि- मेरे सभी पैसे यूक्रेन के बैंकों में जमा हैं और वहां से कुछ भी नहीं निकाला गया है। वहीं इसके बाद से उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद है। अब तक इस मामले पर अनास्तासिया की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान अनास्तासिया हंगरी के दो शख्स और अपनी मां के साथ सफर कर रही थीं। एक अखबार के मुताबिक, अनास्तासिया पर ये आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के विलोक चेक प्वाइंट पर अपने साथ मौजूद पैसों के बारे में नहीं बताया था, लेकिन हंगरी के कस्टम अधिकारियों को उनके पास से अरबों की कीमत के नोट मिले। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि कोटवित्स्की अपने सहयोगियों के जरिए यूक्रेन के न्यूक्लियर व यूरेनियम के खदानों को कंट्रोल करते हैं। हालांकि, इसके एक हिस्से पर अब रूस ने कब्जा कर लिया है। इस मामले में यूक्रेन के ट्रांसकारपैथियन क्षेत्र के बॉर्डर पर तैनात गार्ड्स पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। इनपर भी ये आरोप है कि इन्होने घूस लेकर पैसों को देश से बाहर जाने में उनकी मदद की है। दरअसल, कोटवित्स्की के मामले को कीव के बिजनसमैन सेयार खुशुतोव ने ही उजागर किया है। उनका कहना है कि कस्टम अधिकारी घूस लेकर पैसों को देश से बाहर ले जाने की अनुमति दे देते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *