देश में चल रहे कोरोना वायरस के बीच इन दिनों देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन लगा हुआ है. इस बीच ज्यादातर लोग अपना समय ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में गुजार रहे हैं. ऐसे में बीते कुछ समय में एक चलन देखा गया है लोग उनकी जिंदगी पर बनी फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज को लगातार सर्च कर रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक मजबूत व्यक्तित्व रखते हैं. उनके इस व्यक्तित्व को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सराहा गया है.










