Google Analytics Meta Pixel मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर जान से मारने की धमकी - Ekhabri.com

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर जान से मारने की धमकी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे कुल नौ फोन काल उनकी कंपनी के अस्पताल में किए गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद धमकी देने वाले एक 56 वर्षीय ज्वैलर को हिरासत में ले लिया है।
इस व्यक्ति ने दक्षिण मुंबई स्थित रिलायंस फाउंडेशन हरकिशनदास अस्पताल के बोर्ड लाइन नंबर पर सोमवार की सुबह 10.30 बजे से नौ बार धमकाने वाला फोन किया। अस्पताल के बोर्ड लाइन नंबर पर धमकी भरे कई फोन आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत क्षेत्रीय डीबी मार्ग पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बताया कि मुकेश अंबानी व उनके परिवार को सिर्फ तीन घंटे में खत्म करने की धमकी दी जा रही है। यह सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।
अस्पताल के बोर्ड लाइन पर आए नंबर की जांच करने पर पता चला कि धमकी देने वाले ने नाम बदल-बदल का नौ बार फोन किया। इसमें एक बार उसने अपना नाम अफजल बताया था। ये सभी फोन एक ही नंबर से किए गए थे। त्वरित जांच के आधार पर पुलिस कुछ ही घंटों में मुंबई के दहिसर उपनगर में 56 वर्षीय विष्ण्ाु भौमिक नामक व्यक्ति तक पहुंचने में कामयाब रही। भौमिक ने ही अस्पताल के नंबर पर फोन करके धमकी दी थी। भौमिक एक ज्वैलर है जिसकी दुकान दक्षिण मुंबई में है। वह पहले भी इस तरह से लोगों को धमकियां दे चुका है।
पुलिस के अनुसार भौमिक मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। सतर्कता बरतते हुए मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया में भी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है।
18 महीने पहले फरवरी, 2021 में मुकेश अंबानी के मुंबई के पैडर रोड स्थित आवास एंटीलिया के निकट एक स्कार्पियो एसयूवी कार में जिलेटिन की कुछ छड़ों के साथ एक धमकी भरा पत्र मिला था। इस मामले में मुंबई पुलिस के ही एक पूर्व एपीआइ सचिन वाझे एनआइए की गिरफ्त में है। मुकेश अंबानी को 2013 में भी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से भी धमकी मिल चुकी है। उसके बाद तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने मुकेश अंबानी को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...