नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने तीन आरोपितों को कोंटा के जंगलों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जिलेटिन राड, कार्डेक्स वायर सहित विस्फोटक सामग्री मिली है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस की एक टीम को बेलपोच्चा की ओर रवाना किया गया था। गांव के जंगल में तीन संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे।
घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया गया। तीनों ने अपनी पहचान कोंटा निवासी सेमल दीपक, नारा भास्कर व तेलंम मुत्ता बताया। इनके पास मोटर साइकिल में रखे बैग की तलाशी लेने पर दो मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, जिलेटिन राड, नक्सली बैनर व पत्र मिला है। पूछताछ में इन्होंने नक्सलियों के लिए काम करने की बात स्वीकारी। तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
ओडिशा की सीमा से लगे वनांचल ग्राम चमेदा के नारद मरकाम की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। मंगलवार रात नक्सली उसका अपहरण कर ले गए थे। नक्सलियों को संदेह था कि वह पुलिस को नक्सलियों की सूचना देता था। हत्या के पीछे यही कारण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ओडिशा की सीमा से लगे ग्राम चमेदा निवासी नारद मरकाम के घर होलिका दहन पर्व पर मंगलवार रात नक्सली पहुंचे।
मुखबिरी के संदेह में नक्सली उसे घर से उठाकर जंगल ले गए। दूसरे दिन बुधवार को होली के दिन सुबह चमेदा से ओडिशा मार्ग पर उसका शव मिला। नक्सलियों ने मृतक के सीने में पर्चा लिखकर छोड़ा था। एक पर्चा पेड़ पर चिपकाकर लोगों को नक्सलियों ने डराने की कोशिश की। घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल है। नगरी के एसडीओपी मयंक रणसिंह ने कहा कि पुलिस ने क्षेत्र के गांवों और जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...