रायपुर, 15 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया गया था।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के ऐसे जनप्रिय नेता हैं जिन्होंने राज्य को नई दिशा दी। उन्होंने कहा, “सादगी, मितभाषिता और जनसेवा डॉ. रमन सिंह के स्वभाव की पहचान है। उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का नया इतिहास रचा।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का प्रभावी मॉडल विकसित हुआ, जिसे पूरे देश ने अपनाया। गरीबों और वंचितों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना आज भी उनकी संवेदनशीलता की मिसाल है।
साय ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए डॉ. सिंह ने धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। आज छत्तीसगढ़ में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का भुगतान और 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक की खरीदी की जा रही है, जो उनके द्वारा स्थापित मॉडल की निरंतरता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में रमन सिंह के नेतृत्व में उल्लेखनीय सुधार हुए, खासकर जनजातीय अंचलों में स्कूलों और अस्पतालों की गुणवत्ता में बड़ा परिवर्तन आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दंतेवाड़ा की एजुकेशन सिटी में इस उपलब्धि की सराहना की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह अपनी विनम्रता और सहजता के कारण हर वर्ग के लोगों में प्रिय हैं। उन्होंने विधानसभा में कई नवाचार किए, जैसे प्रबोधन कार्यक्रम, जिसके माध्यम से विधायकों को संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की गहन जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मंच पर प्रदेश के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल और लक्ष्मी राजवाड़े प्रमुख थे।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण को सुरमयी बना दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...