Google Analytics Meta Pixel टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान घर बैठे प्राप्त कर रहें ऑनलाईन टोकन - Ekhabri.com

टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान घर बैठे प्राप्त कर रहें ऑनलाईन टोकन

समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के लिए एन्ड्रॉयड एप टोकन तुंहर हाथ कारगार साबित हो रहा

कवर्धा- किसानों के चेहरे की मुस्कान उस समय झलकता है जब 4 महीने की कड़ी परिश्रम के बाद खेतों में फसल लहलहाती है। इसके बाद उसके परिश्रम का फल उस समय मिलता है जब किसान अपना फसल का विक्रय आसानी से करते है। किसान अपने फसल को आसानी से बेच सके इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घर बैठे ऑनलाईन टोकन की सुविधा शुरू की। इसके लिए उन्होंने एन्ड्रॉयड एप ‘टोकन तुंहर हाथ’ सुविधा की पहल की। जिससे किसान अब घर बैठे अपने मोबाइल से स्वयं टोकन प्राप्त कर रहे है और समिति में बिना लाइन लगाए अपने धान का विक्रय तुरंत कर रहे हैं। एन्ड्रॉयड एप ‘टोकन तुंहर हाथ’ से अब समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले कृषकों को धान विक्रय के लिए घर बैठे ऑनलाईन टोकन की सुविधा मिल रही है। शासन द्वारा पंजीकृत किसान को धान विक्रय के लिए टोकन जारी करने प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से बनाएं गए एन्ड्रॉयड एप टोकन तुंहर हाथ कारगार साबित हो रहा है। कवर्धा सोसायटी में धान बेंचने आए किसान श्री बसंत कुमार साहू ने बताया कि इस बार टोकन के लिए सोसायटी नहीं आना पड़ा। टोकन तुंहर हाथ एप मोबाईल से डाउनलोड करके स्वयं टोकन प्राप्त किया और इसके बाद धान बेचने समिति में आए है। ऑनलाईन एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने मे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। वहीं राहुल शर्मा बताते है कि टोकन तुंहर हाथ एप से टोकन प्राप्त किया है और पांच मिनट के अंदर घर में ही टोकन मिल गया। वहीं भरतदास ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों के टोकन के समस्या को ध्यान में रखते हुए मोबाईल में टोकन काटने के लिए सुविधा प्रदान की है। इससे अब समय की बचत हो रही है साथ ही आसानी से टोकन प्राप्त हो रहा है। टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से अब किसान घर पर ही अपने मोबाईल से एप डाउनलोड कर धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर रहे है। इससे किसानों को समिति में टोकन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और इससे समय की भी बचत हो रही है। उन्हें समिति, उपार्जन केन्द्र में जाने की आवश्यकता नहीं हो रही है। इसके साथ ही किसानों को अपनी पंजीयन संबंधी जानकारी जैसे व्यक्तिगत, भूमिगत, खाता, धान खरीदी एवं भुगतान की जानकारी भी सुगमता से प्राप्त हो सकेगी। टोकन तुंहर हाथ एप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहें है। इस एप द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी आदि की सभी नवीनतम जानकारियां प्राप्त हो रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...