Google Analytics Meta Pixel अभिनेत्री कंगना रनौत ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ खोला मोर्चा - Ekhabri.com

अभिनेत्री कंगना रनौत ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ खोला मोर्चा

अभिनेत्री कंगना रनोट ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उदभव ठाकरे के बाद अब उनके बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कंगना ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश पहुंचते ही फिर शिवसेना पर बडा हमला किया है। इस बार उनके निशाने पर सीधे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य पर कंगना ने उनलोगों के साथ पार्टियां करने का आरोप लगाया है, जो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ‘हत्या” एवं ड्रग रैकेट में शामिल हैं।

तीन महीने पहले हुई सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को सीधे ‘हत्या” बताने का काम अब तक सिर्फ भाजपा नेता नारायण राणे और उनके विधायक पुत्र नीतेश राणे करते रहे हैं। अब कंगना ने ट्वीट किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को मुझसे सिर्फ इसलिए समस्या है, क्योंकि मैंने सिनेमा माफिया से जुड़े ऐसे लोगों का पर्दाफाश किया है, जो सुशांत की हत्या एवं ड्रग रैकेट में शामिल रहे हैं। मुख्यमंत्री के पुत्र आदित्य इन्हीं लोगों के साथ पार्टियां मनाते हैं। यही मेरा सबसे बड़ा अपराध है। इसलिए वे मुझे फंसाना चाहते हैं। ठीक है, कोशिश करते रहिए। देखते हैं, कौन, किसे फंसा पाता है।

इससे पहले मुंबई से पुन: अपने गृह राज्य के लिए रवाना होने से पहले कंगना ने ट्वीट किया कि बड़े भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं। पिछले दिनों मुझे जिस तरह से आतंकित किया गया, मुझ पर लगातार हमले किए गए, मुझे गालियां दी गईं, मेरा कार्यालय तोड़ा गया, उससे मुझे लगता है कि मुंबई की गुलाम कश्मीर से तुलना वाला मेरा बयान सही था। कंगना ने एक अन्य ट्वीट में काव्यात्मक अंदाज में लिखा कि जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं, घड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं। वे मुझे कमजोर समझकर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं। एक महिला को डराकर, उसे नीचा दिखाकर अपनी इमेज को धूमिल कर रहे हैं।

Read Also  सुशांत संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, फोरेंसिक रिपोर्ट में हत्या से इंकार!

चंडीगढ़ पहुंचने के बाद कंगना ने फिर ट्वीट किया कि यहां आते ही मेरी सुरक्षा नाममात्र रह गई है। लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं। लगता है इस बार मैं बच गई। एक दिन था, जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी। आज वह दिन है, जब जान बची तो लाखों पाए। शिवसेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोलबाला है। कंगना शिवसेना को कांग्रेस से जोड़ते हुए पहले भी बयान दे चुकी हैं। सोमवार को भी उन्होंने दिल्ली के दंगों की ओर इशारा करते हुए लिखा कि दिल्ली के दिल को चीर कर वहां इस साल खून बहा है। सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए। कंगना लोगों से समर्थन मांगते हुए कहती हैं कि आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है। मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वह दिन दूर नहीं, जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।

कश्मीर के समर्थन में नारे की बात कहते हुए कंगना का इशारा इसी साल जनवरी में सीएए एवं एनआरसी का विरोध करते हुए लहराए गए पोस्टरों की ओर था, जिसे बाद में शिवसेना नेता संजय राउत ने एक मासूम हरकत करार दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *