दिल्ली। इस साल 26 जनवरी को देश 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. राष्ट्रीय पर्व को लेकर हर तरफ तैयारियों का दौर जारी है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तिरंगा झंडा फहराएंगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस साल के मुख्य अतिथि मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी भी मौजूद रहेंगे.
लेकिन क्या आपको मालूम है कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं. दोनों राष्ट्रीय पर्व पर प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति किसी एक द्वारा ही ऐसा क्यों नहीं किया जाता. चलिए आइए जानते हैं. ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या है अंतर 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर तिरंगा फहराया जाता है.
लेकिन पहले यह जान लीजिए कि ‘ध्वजारोहण’ और ‘झंडा फहराने’ में क्या अंतर है. आमतौर पर सभी को यह लगता है कि दोनों शब्द समान हैं, दोनों का अर्थ एक ही है. लेकिन जान लीजिए इन दोनों शब्द के मायने अलग-अलग हैं. गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जाता है. जबकि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हैं. स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले ध्वजारोहण की बात करें तो इसमें झंडे को रस्सी के सहारे नीचे से ऊपर की ओर ले जाया जाता है, फिर इसको खोलकर फहराया जाता है, इसे फ्लैग होस्टिंग या ध्वजारोहण कहते हैं. जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा ऊपर की ओर ही बंधा रहता है, जिसे खोलकर राष्ट्रपति फहराते हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम और गणतंत्र दिवस पर क्यों फहराते हैं झंडा
भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी. तब भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था. क्योंकि तब वही देश के मुखिया थे. लेकिन साल 1950 में संविधान लागू होने के बाद राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक माना गया. इसके बाद से परंपरानुसार प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर और राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराते आ रहे हैं. : क्या आप जानते हैं ? आज राष्ट्रपति क्यों करते हैं ध्वजारोहण
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...