Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परोपकार के काम में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, लेकिन उससे परेशान होकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आज आप उसे सही करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे, जिसमें यदि आपका अपने भाई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो दोपहर के बाद उसका सौदा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने कुछ बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर में कोई मागलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे आपके मन में हर्ष होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पिताजी व उच्चअधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिख सुखद रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपका आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में सहयोगियों के वाद विवाद को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आज कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में बिल्कुल ना ले, नहीं तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको पाचन क्रिया से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो वह भी आज भाइयों की मदद से पूरे होंगे। आज आप संतान के दायित्वो की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में यदि आप कोई निवेश करेंगे, तो वह आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिजनों की सेवा तथा अन्य कार्य पर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे। पारिवारिक पेंशन मे आज बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, लेकिन नौकरी कर जातकों को आज अपने विपक्षियों से  सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनका सिरदर्द बन सकते हैं। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों का आज मान सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातक  यदि किसी पार्ट टाइम काम को कार्य करने की सोच रहे है,तो उसके लिए समय निकालने मे कामयाब रहेगे। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ मिलेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में छात्रों को आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। भागदौड़ आज अधिक रहेगी, जिसके कारण आपको कुछ मौसमी बीमारिया आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में लंबे समय से किसी को उधार दिया धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगेगे, लेकिन आज आप अपना रुका हुआ काम करने के लिए किसी से सिफारिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को पूरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको अपने प्रियजनों से कोई उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में  प्रयासरत लोगों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि किसी से रूपए पैसे का लेन देन करना चाहते हैं, तो उसमें आज आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी। आज आपको अपने किसी कानूनी मुकदमे के चलते कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ लेकर आयेगा। आज आप अपने व्यापार में हुए लाभ से संतुष्ट रहेंगे, जिससे आप अपनी और अपने परिवार की सभी जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप कुछ धन भविष्य के लिए भी निवेश करके रखें। सायंकाल का समय आज धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। जीवनसाथी को आज आप कोई सरप्राइज दे सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज मान सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, क्योंकि आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में अचानक खराबी के कारण परेशान रहेंगे, जिसमें खर्चे भी अधिक होंगे। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं,तो उसके वैज्ञानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है, लेकिन उनकी बातें सुनकर आगे बढ़े, तो आपके कार्य सिद्ध होंगे।

मीन राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहेगा। आज आप यदि अपने किसी साले व बहनोई से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले और उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। सायंकाल के समय आज आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को भी आज मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...