Google Analytics Meta Pixel आज-का-राशिफल - Ekhabri.com

आज-का-राशिफल

मेष राशि : आज आपको आलस्य का त्याग करके कामों पर ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे। किसी काम को आप यदि पकड़ेंगे, तो उसे पूरा करके ही पीछा छोड़ेंगे। आपको किसी इन्वेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में पता चल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलेगा।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रखने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने की कोशिश करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी काम को लेकर लापरवाही न दिखाएं।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवहार से लोगों को खुश करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी पर पूरा विश्वास रहेगा। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना न रखें। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थी यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उसके लिए उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको समस्या देगा।

Read Also  निलंबित IAS रानू और माया वारियर को 17 तक जेल: DMF घोटाले में 10 लोगों की प्रॉपर्टी अटैच, 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं। परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

 

कन्या राशि : आज के दिन आप कुछ नया करने से नहीं हटेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में खूब रुचि रहेगी। आपके कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर है। यदि आप अपने व्यवसाय को विदेश तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में आपको सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी।

Read Also  ओम बिरला चुने गए लोकसभा के अध्यक्ष; प्रधानमंत्री मोदी, रिजिजू और राहुल गांधी आसन तक लेकर गए

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर निर्माण के कार्य को शुरू कर सकते हैं। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। किसी इन्वेस्टमेंट को करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में जितनी मेहनत करेंगे उतना फल न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती हैं। आप किसी से अहंकार भरी बातें न करें। कुछ शत्रु आपकी पीठ में छुरा घोपने का काम करेंगे, इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना आपको नुकसान देगा। पढ़ाई लिखाई में विद्यार्थी यदि ढील देंगे, तो बाद में उन्हें इसमें समस्या हो सकती है।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप किसी काम को लेकर परिवार के सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं। बुजुर्गों से आप किसी वाद विवाद में न पड़े। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से दूर कर सकेंगे। यदि आपने किसी डील को लेकर समझौता किया, तो बाद में उसमें समस्या खड़ी हो सकती है।

Read Also  टीकाकरण नियम हुआ और आसान, सीधे सैंटर पर जाएं और लगवाएं वैक्सीन

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपको बिजनेस में लाभ मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सेहत में आपको लापरवाही करने से बचना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको शौक मौज की चीजों की भी खरीदारी करेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको टेंशन होगी।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप निवेश करने का भी कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे और पार्टनरशिप में आपको अपनी आंखें खोल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। किसी प्रॉपर्टी के मामले में आपको उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होंगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *