Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई आदत को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माताजी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। आपको बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों को करने के लिए भी समय निकालना होगा।
वृषभ राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी और पार्टनरशिप में भी आज आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। आपकी अच्छी सोच से आप अच्छा लाभ कमाएंगे, लेकिन आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में बेवजह की कहासुनी होने से रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां सकती हैं। आपको इस पर पूरा ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि : आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपकी इनकम तो बेहतर होगी, लेकिन आपके खर्च अधिक रहेंगे, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके आसपास में कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको पड़ने से बचना होगा। आप किसी मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको परिवार वाले वरिष्ठ सदस्यों की बातों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

सिंह राशि :
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको नौकरी में मनपसंद काम न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत करेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए धन को लेकर सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके परिवार में समस्याएं फिर से शुरू हो सकती हैं। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपकी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आपकी खर्च करने की आदत के कारण आप बचत कम कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी, जिससे दोनों अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आप किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान रहेंगे।
Read Also  आज का राशिफल
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढे़गी। आपके दिए गए सुझाव आपको खूब पसंद आएंगे। नौकरी में भी आप कुछ योजना बना सकते हैं, लेकिन जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई उनको काम को लेकर गलत सलाह दे सकता है, जिससे उनका कोई नुकसान होने की भी संभावना है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप मौज मस्ती भरा जीवन जिएंगे, क्योंकि आप कामों को लेकर टेंशन थोड़ा कम लेंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती है, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में भी समस्याएं आ सकती है। आप किसी दूसरे के मामले में पड़े, तो इससे आपको किसी कानूनी मामलों का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई दिल की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके कामों की सराहना करेंगे और उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने पहले कोई इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आपको किसी बात को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी, लेकिन आप उसके लिए अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *