Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। संतान को परीक्षा में सफलता हासिल होगी। भाई बहनों में चल रही अनबन भी दूर होगी। जीवनसाथी को शारीरिक समस्या चल रही थी, उससे भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर कुछ नए प्रयास करेंगे। राजनीति में कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपका कोई सहयोगी कामों में आपको धोखा दे सकता है।

शुक्र की महादशा चलने पर इन लोगों का 20 वर्षों तक चमकता है करियर, मिलते हैं सभी तरह के भौतिक सुख

 

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार करना होगा। यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी से बिजनेस को लेकर डिस्कशन करना होगा।

 

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर आलस्य दिखाएंगे, जिससे कल पर टालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपनी कला कौशल से लोगों को हैरान करेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर मार्केट में एक्टिव बने रहना पड़ सकता है।

Read Also  बलौदाबाजार में पीएम आवास निर्माण तेज, पंचायतों में आवास चौपाल जारी 

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप कोई नया बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप कोई सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करनी होगी, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगडे होने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

 

 

सिंह राशि : आज के दिन आपके लिए मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। माताजी की सेहत में समस्या रहने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मेहनत अधिक करनी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जो आपकी दिक्कतों को बढ़ाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को प्रयास बेहतर रहेंगे। आपका धन को लेकर कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। किसी कानूनी मामले में लापरवाही दिखाने से नुकसान हो सकता है।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। यदि आपका कोई चल और अचल संपत्ति संबंधित मामला लंबे समय से कानून में विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ अनोखी कोशिशें रंग लाएगी। आपको किसी धन संबंधित मामले में सोच समझकर बोलना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपको बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगानी होगी, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में ढील नहीं देनी है।

 

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां ना करें। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है और आपके घर की किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से आपका मन खुश रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे आप अपने भाइयों की मदद से पूरा कर सकते हैं।

 

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी दूसरे पर डिपेंड रहें, तो इससे आपके काम अवश्य लटकेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है।

Read Also  मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में राजूराम वाचम को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सौंपी  

 

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद अच्छी सफलता मिलेगी और आपकी पारिवारिक समस्याएं भी आज कुछ कम हो सकती हैं। आप किसी के बहकावे में ना आएं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। जो काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

 

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नई खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई गुप्त धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन हो, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *