मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मान व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलकर आपकी कुछ समस्याएं आसानी से हल होंगी। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं शॉपिंग कर जा सकते हैं। आपको बिजनेस में धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी समस्याओं को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के कारण समस्या हो सकती है। नौकरी में कुछ उतार चढ़ाव रहने के कारण समस्या आएंगी। आपका डुबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों से रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और मधुरता बनी रहेगी। आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा, उनसे किसी बात को लेकर बेवजह न उलझे। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। कोई नया काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कुछ कर्ज लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतारने में समस्या आएगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से मिलकर आपके संबंध बेहतर रहेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना होगा। धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाए, नहीं तो आपको कामों को पूरा करने में समस्या आएगी। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई लापरवाही ना दिखाए, नहीं तो आगे चलकर उन्हें अपने करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग्य मेडिटेशन का सहारा लेना होगा, तभी आप स्वस्थ रह सकेंगे। मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी लक्ष्य को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचे।
धनु राशि : आज आपको अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा। आपकी अपने किसी नजदीकी से कहा सुनी हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सुझ बुझ दिखाकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उनमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। यदि आपको किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसे काम को बिल्कुल न करें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्या हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों की किसी नये काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए किसी निर्णय को सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा। आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में आप किसी नई डील को फाइनल करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी, जो आपका पारिवारिक बिजनेस को आगे ले जाने में आपकी मदद करेगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को लेकर अपने मन में नकारात्मक विचार न रखें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि आपको लापरवाही में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...










