Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में आपको ध्यान देना होगा। आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं। आप अपनी कला व कौशल से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। रचनात्मक कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी से किए हुए वादे को भी समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने व्यापार में कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कुछ नए लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचना होगा। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस से निपटने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसके नियमों का पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिल सकता है। जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छे सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपके बॉस से आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। माता जी की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेगे। जीवनसाथी का सहयोगी सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पुण्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।  आपका आत्मविश्वास भी खूब बढ़ेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का आप पर पूरा समर्थन बना रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को दिल खोलकर निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलने की आवश्यकता है, तभी आपके काम पूरे होंगे। पारिवारिक सुख और शांति बनी रहेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको किसी के कहने में आकर धन लगाने से बचना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप अपने माता-पिता से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका धन को लेकर कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।  सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कामों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आक्रोश में आकर कोई बात करने से बचना होगा। खर्चों पर आपको पूरा ध्यान देने की आवश्कता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ छुटकारा मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलने के लिए रहेगा। बड़ों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी किसी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भूमि और वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने मन में सामंजस्यता की भावना बनाए रखनी होगी। आप बड़ों से किसी बात को लेकर जिद और अहंकार ना दिखाएं।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप अपने घर के रिनोवेशन को कराने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए आप कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपको अपनी सेहत में लापरवाही करने से बचना होगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को इस महीने कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस करके चलने की आवश्यकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *