Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना है। यदि व्यापार कर रहे लोग किसी व्यक्ति बैंक संस्था या बैक आदि से उधार लेना चाहते हैं,तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर यदि कहीं निवेश की योजना में धन लगाएंगे,तो धन फंस सकता है। आपको अपने कुछ दैनिक कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा। यदि नहीं किए,तो परिवार के सदस्यों से आपको डांट खानी पड़ेगी। रात्रि का समय आप आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कुछ प्रभावित रहेगी और व्यस्तता के कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको मीठी वाणी का प्रयोग करके ही अपने जूनियर से काम निकालना होगा,नहीं तो आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।




मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान की फिजूल खर्चे की आदत पर आपको लगाम लगानी होगी। कुछ क्रियाकलापों में भी व्यवधान आ सकते हैं,लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आज विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है।


कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको किसी भी कार्य को करने में अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई पुराना काम बनने से विश्वास और मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से प्रेम व सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। माताजी को यदि पहले से कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी।

Read Also  आज का राशिफल




सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको नाराजगी के संकेत मिल सकते हैं,इसलिए आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा और किसी से भी कटु वचन ना बोलें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है,तो उसमें सुधार निश्चित है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप यदि कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।


कन्या राशि : आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा व साहस पूर्वक आप अपने कठिन कार्यों को करने में सफल रहेंगे। आज आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता हैं,जिन्हें आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोई लेन-देन की समस्या आपका सिर दर्द बन सकती है। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा।


तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नयी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। आपके मन में सकारात्मक विचार रहेंगे,जिनसे आप दूसरों का भला करेंगे और उनकी सेवा में लगे रहेंगे। विद्यार्थी भी अपने गुरुओं के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा से लगे रहेंगे,लेकिन आपको किसी साझेदारी में व्यवसाय को करने से बचना होगा,नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है,आपने यदि कोई मन्नत मांग रखी थी,तो वह पूरी होगी।


वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कोई मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा, जिसे देखकर आपके साथी परेशान रहेंगे। सायंकाल तक आप अपने धैर्य को बनाए रखें,क्योकि शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है,तो आपको उसमें पूर्ण सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।


धनु राशि : आज के दिन आपके अंदर परोपकार की भावना विकसित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्यों को करने में रुचि दिखाएंगे,जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको अत्यधिक तले भुने व बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही समस्याओं को अपने परिजनों से साझा करना होगा।


मकर राशि : आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति दिन रहेगा,लेकिन उसके लिए आप कुछ अनावश्यक खर्चे भी करेंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नये कार्य में निवेश के चक्कर में ना पड़े,नहीं तो बाद में उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है,जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर दूसरे की तलाश कर रहे हैं,तो उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।


कुंभ राशि : आज का दिन बुद्धि व विवेक से नई-नई खोज करने का रहेगा। आपको अपने धन को सीमित व आवश्यकतानुसार ही व्यय करना बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों का आपको भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है,इसलिए आप सावधान रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।


मीन राशि : सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा,जिससे उनका मनोबल और बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति उनसे संबंध बनाने की इच्छा रखेंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि संतान से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी,तो वह हल होगी,लेकिन आपका कोई लटका हुआ काम अवश्य पूरा करना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी बन सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे,जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...