Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो संतान भी आपसे नाराज हो सकती है। आप अपनी माताजी से चल रहे किसी वाद-विवाद को बातचीत के जरिए दूर करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस में कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है।

वृषभ राशि : आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आपके किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप कामों पर भी पूरा ध्यान दें। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील फाइनल कर सकते हैं, जिसमें आप जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपको टेंशन बनी रहेगी, लेकिन यदि आप ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी किसी बात को लेकर आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल मुलाकात करने आ सकता है। रक्त संबंधी रिश्तों में आपको मजबूती लानी होगी। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। परोपकार के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको वाहनों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आप संतान को कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। परिवार के सदस्यों में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद छिड़ सकता है, जिससे रिश्तों में दूरी आने की संभावना है। आपकी कोई नई डील फाइनल हो सकती है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आप किसी को धन उधार थोड़ा सोच समझ कर ही दें।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी माताजी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको किसी नई नौकरी से ऑफर आ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। माताजी से आपकी कहासुनी होने के संभावना है। आप किसी से कोई लेन-देन बहुत ही सोच समझकर करें। यदि आप किसी से मांगकर वाहन चलाएंगे, तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपके जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आप अपनी सेहत को लेकर भी एतियात बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए शाबाशी मिलेगी और आपके बॉस भी आपकी दी गई सलाह पाकर काफी खुश होंगे। परिवार में भी एकता बनी रहेगी।

 

मकर राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, क्योंकि संतान को किसी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे और आप अपने मन की इच्छाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस में मन मुताबिक लाभ पाकर काफी खुश होंगे, क्योंकि आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने पर पूरा ध्यान दें। आपके मन में नई ऊर्जा रहने से आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर पूरी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। यदि आप विदेशों से व्यापार कर रहे थे, तो आप किसी अजनबी पर भरोसा थोड़ा सोच समझकर करें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में  उनके साथी की दस्तक हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपके लिए समस्या बना हुआ था, तो वह भी खत्म होगा। आप अपने घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया सोचेंगे, जिससे आपको खुशियां मिलेंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों से घबराएंगे नहीं। किसी कानूनी मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *