Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। राजनीति में भी आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

वृषभ राशि : आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे रिश्तों में यदि कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको पिताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आप अपने घर के निर्माण का भी कार्य शुरू कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपकी किसी बात को लेकर अपने भाइयों से कहासुनी होने की संभावना है। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। व्यवसाय में कोई तकनीकी समस्या के कारण कुछ कठिनाइयां आएंगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपको अपने जूनियर से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप फलदायक रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आपको अपने सरकारी कामों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में भी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी इनकम तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी उसी हिसाब से होंगे, जो आपको परेशानी देंगे। दोस्तों व सगे संबंधियों से निकटता आएगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी संतान के मन में चल रही समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप कहीं बाहर जा सकते हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आय के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। सरकारी कामों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी सहयोग बना रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। प्रेम जीवन में आपको आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन शेयर मार्केट में आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, जिससे आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए जमीन-जायदाद के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आपके बिजनेस की कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अच्छा खासा  खर्चा करेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में यदि कोई वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपनी नौकरी में अच्छी सफलता मिलने से काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घूमने भी लेकर जा सकते हैं। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन रहेंगी, लेकिन आपको कुछ नई इनकम भी बढ़ेगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप प्रतिद्वंदियों को भी आसानी से मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा करेंगे। आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता जी से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *