आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय  रहने वाला है। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और आपको धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी खुशनुमा रहेगा। किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी खत्म हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे बीच विचार करने आ सकता है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करे, क्योंकि आपको कोई चोट चपेट आदि लग सकती है। आप किसी बात को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा आवश्यक करें। आप कोई कदम जल्दबाजी में ना उठाएं, नहीं तो गड़बड़ हो सकती है।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। खर्च अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। आपको अपने बिजनेस में भी नुकसान होने से समस्या बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप कहीं बाहर जाकर घूमने फिरने की भी सोच सकते हैं, लेकिन भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा,  जिससे आपके मन में टेंशनों से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका यदि अटका हुआ धन था, तो उसके मिलने की संभावना है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे से आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी दूसरे पर ज्यादा डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनाए रखनी होगी। आपको कुछ मामलों में चुप लगाना होगा। आप छोटे बच्चों को कहीं घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आप अपने बिजनेस में और कुछ नई योजनाओं को लाने पर सोच विचार कर सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। विदेशो से व्यापार कर रहे  लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते रहे बना रहे हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप कुछ मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। दोस्तों के साथ भी काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने जीवनसाथी की फरमाइश पर उनके लिए कुछ शॉपिंग आदि कर सकते हैं।  आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू करने की सोच सकते हैं। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर काम करने होंगे।

 

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अफसर हाथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी परिजन से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती हैं। आपकी अपने भाई व बहनों से एकजुटता बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है आपके शत्रु भी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपने कामों में कोई गड़बड़ी न करें। आज आपके बॉस का व्यवहार भी थोड़ा कठोर रहेगा। राजनीति में आपको किसी बड़े पद के मिलने की संभावना है। आप आज चांद धर्म के कामों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों के लिए यह समय बढ़िया रहने वाला है। लेकिन बाहर जाकर पढ़ाई करने का आपको अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा और आप किसी काम को लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे ना हटें। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़ा टेंशन में आ सकते हैं।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी शुभ सुविधाएं बढेगी। आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को भी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना भी बेहतर रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्य कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा, लेकिन जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन बिजनेस में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...

युवराज सिंह ने 6 साल बाद खोला राज, संन्यास लेने की बताई वजह

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹27000 तक टूटी, सोना ₹13000 सस्ता

By Rakesh Soni / February 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली।बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...

दहेज में गाड़ी और नकदी न मिलने पर पति ने कमांडो पत्नी को डंबल से उतारा मौत के घाट

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...

शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, घूमाने के बहाने जंगल ले जाकर कुचल दिया सिर

By Rakesh Soni / January 27, 2026 / 0 Comments
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...

छत्तीसगढ़ में मखाना खेती को बढ़ावा, चार जिलों में योजना शुरू

By User 6 / January 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...

Border 2 का गणतंत्र दिवस पर धमाका: देशभर में हाउसफुल शोज

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...

रायपुर में ई–सिगरेट, हुक्का-तंबाकू का जखीरा जब्त, 25 लाख का माल बरामद

By Rakesh Soni / February 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में पुलिस ने न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम से प्रतिबंधित ई–सिगरेट, फ्लेवर तंबाखू और हुक्का पॉट का जखीरा बरामद किया है। जब्त सामान की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम के मैनेजर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *