Google Analytics Meta Pixel आज का राश‍िफल - Ekhabri.com

आज का राश‍िफल

मेष राशि : मेष राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शनि और चंद्रमा के षडाष्टक योग से मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज कुछ मामलों में उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपको प्रतिद्वंदियों से चुनौती भी मिलने वाली है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप अपनी भावनाओं और विचारों को संयमित रखें। दोस्त भी आज मौके का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। वैसे आज लव लाइफ में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आलस्य को हावी न होने दें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के लिए आज आज अगस्त का पहला शनिवार थोड़ा खर्चीला रहने वाला है लेकिन सुख साधनों पर खर्च होने की वजह से आपको खुशी भी मिलेगी। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं। नौकरी मे आज का दिन आपका सामान्य बीतेगा और आप दोस्तों से सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप टीम की मदद से पूरा कर पाएगें। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। शिक्षा में भी आज वृषभ राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

कर्क राशि : कर्क राशि के जातक आज अपनी बुद्धि खूब चलाएंगे और इनको आज अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य सफल भी बनाएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज प्रेम और सहयोग मिलेगा। कुछ यादगार पल बिताने का भी आज आपको मौका मिलेगा। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अच्छी बात है कि आपकी सेहत भी आज अनुकूल रहेगी। आज विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। कारोबार में कमाई मे वृद्धि होगी और आपकी लव लाइफ में आज कोई नया मोड़ आ सकता है।

 

सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको आज कठिनाइयों के बाद सफलता मिलेगी इसलिए साहस और धैर्य से आगे बढते रहना होगा। आपको आज कुछ नया काम शुरू करने से पहले सभी पक्षों पर विचार करना होगा नहीं तो परेशानी होगी। सितारे कहते हैं कि आपको आज दूसरों से अधिक उम्मीद नहीं रखना चाहिए नहीं तो आपको निराशा हो सकती है। आज आपके सितारे यह भी कहते हैं कि कारोबार में सतर्क रहना चाहिए और अपने फैसले सोच-समझकर लेना चाहिए। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और अपने आहार में स्वस्थ और पौष्टिक भोजन को शामिल करना चाहिए। कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। वैसे आज आपको बड़े भाई से सहयोग मिल पाएगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सक्रियता बढेगी। लव लाइफ के मामले में दिन सकारात्मक रहेगा।

 

कन्या राशि : आज कन्या राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक होगा। आप आज जिन भी कार्यों में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। मनोबल आपका आज ऊंचा रहेगा जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको कूटनीतिक तरीके को अपनाना होगा, काम पूरा होने से पहले अपनी योजनाओं के बारे में किसी से कुछ न कहें। आर्थिक मामलों में आज आपको प्रबंधन क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना होगा नहीं तो बजट प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज माता पिता से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको आज कुछ सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी।

 

तुला राशि : तुला राशि के जातक आज भावुक अधिक रहेंगे ऐसे मे कुछ लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको आज पिता और भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आप अपने पेंडिंग काम को निपटाने के लिए आज व्यस्त दिखेगे। आप अपने शौक और मनोरंजन पर आज धन खर्च कर पाएंगे। सितारे कहते हैं कि किसी कारण से आज परिवार के साथ लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। बच्चों से संबंधित किसी जिम्मेदारी भी आज आपको निभाना होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। भौतिक सुख साधनों की चाहत बढ़ने से धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके बॉस आपके काम की सराहना करेंगे और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। घर गृहस्थी के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई अच्छी रहेगी और कोई बड़ी डील भी प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक योजनाओं को आप आज बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। आपको घर के बड़े सदस्यों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम है तो उसमें आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज उतावलेपन में कोई भी काम करने से बचना होगा। कारोबार में आज आपकी अच्छी कमाई होगी लेकिन कुछ उलझन और परेशानियों का भी आपको आज सामना करना पड़ सकता है। आपको आज किसी पूर्व परिचित के माध्यम से भी लाभ और सहयोग मिलने का योग है। वाहन पर आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी कारण से आज यात्रा का भी संयोग बनता दिख रहा है। लव लाइफ के मामले में दिन आज सकारात्मक रहेगा। प्रेमी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज रिश्ते में सुधार हो सकता है। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा, बीपी और हृदय रोग से संबंधित जिनको समस्या है उनको अपना विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। नौकरी मे आज का दिन आपका सामान्य रहेगा लेकिन काम के प्रति आपको आज सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। दिन का पहला भाग थोड़ा सुस्त बीतेगा लेकिन दूसरे भाग में आपको अधिक सक्रियता दिखानी होगीा। कोई काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था वह पूरा हो सकता है। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा, लेकिन किसी सहकर्मी के व्यवहार से आपको परेशानी और तनाव भी मिल सकता है। बच्चों की सेहत के प्रति आज आपको ध्यान देना होगा। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा क्योंकि आज मानसिक भटकाव का सामना करना पड़ सकता है। पिता और चाचा से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा,कहीं से आपको आज धन का लाभ मिल सकता है। आपको अपने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा और आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय का आनंद ले पाएंगे। शिक्षा के मामले में आज कुंभ राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। धार्मिक यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है।

मीन राशि : मीन राशि के जातको के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज बहुत ही अच्छा बीतेगा। आपको अपने जीवन में कुछ नया और रोमांचक करने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत और लगनशीलता का आपको आज भाग्य सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। आज आप अपने आपमें आत्मविश्वास और ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। आपको अपने सगे संबंधियों से भी आज समर्थन और सहयोग मिलेगा। सुख-समृद्धि का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, आपसी तालमेल बनाए रखने की जरूरत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *