Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपका व्यापार पहले से बेहतर चलेगा। आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई पार्टनरशिप न करें, तो उसमें आप पूरा ध्यान दें और आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने की संभावना है। आप लोगों की आवभगत में लगे नजर आएंगे। आपके पिताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिससे आपको टेंशन होगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर दुविधा बनी रहेगी। आज आपको बेवजह का भय सताएगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपको कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आज वह पूरी हो सकती है। आप ज्यादा पानी वाली जगह जाने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से मेल मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर ले जाने से बचना होगा। आपने यदि किसी काम को लेकर कोई लापरवाही दिखायी, तो वह आपके लिए कोई बड़ी समस्या बन सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज आपको शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके काम में यदि कुछ विघ्न आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। आप अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की कोशिश करें, क्योंकि उन्हें आपकी तरक्की से ईर्ष्या होगी। आप किसी बैंक से यदि कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो उसके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा और वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं और आपको किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शौक मजबूत की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं बाहर घूमने फिराने के लेकर जा सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की चीजे लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपनी माताजी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को लेकर भी सतर्क रहें, क्योंकि उनमें लापरवाही करने से वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों में सुधार लायेंगे। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

धनु राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या थी, तो उसमें भी सुधार आएगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो आपको झूठा साबित किया जा सकता है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने में ढील बिल्कुल ना दें और संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। पार्टनरशिप यदि आप किसी काम को लेकर करें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके चलें, क्योंकि बाद में आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। किसी नये घर आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं।

Read Also  सक्ती वेदांता प्लांट हादसे पर सरकार ने मुआवजा और जांच की घोषणा की 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कोई निवेश थोड़ा समझदारी से करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी, क्योंकि उनका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई साथी पसंद आ सकता है, जिससे उनकी वाणी से लोग आपको काफी खुश करने की कोशिश में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *