Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए पुराने कर्जों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप बेफिजूल के खर्चों में ज्यादा बढ़ेंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेंगे, लेकिन शेयर मार्केट में आपको अच्छा मुनाफा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपका काम पर फोकस भी थोड़ा कम रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कोई सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आज आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और आप अपने घर की रंगाई-पुताई की योजना भी बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे और आप अपने पिताजी के साथ किसी बिजनेस डील को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपकी मौज मस्ती की आदत के कारण आपकी टेंशन बढ़ेंगी। आपको किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती हैं और वह कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ काई रचने की कोशिश करेंगे। आपको किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर नहीं लेकर जाना है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आप अपने किसी दूर रह रहे परिजन से मिलने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा, जो आपको खुशी देगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के प्रति के लिए रहेगा। आपका भगवान के भक्ति में खूब मन लगेगा और कोई बिजनेस डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपने यदि किसी बैंक से कर्जा लेने का सोचा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर करना होगा, इसलिए आप काम को लेकर ढील बिल्कुल ना दिखाएं। यदि आपको माताजी कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनकी अपने आसपास रहने लोगों से अच्छी जान पहचान रहेगी और बॉस भी उनके कामों से काफी खुश रहेंगे। आप अच्छे खानपान का आनंद लेगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपनी नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।  आप अपनी माता जी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे और आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपकी कोई मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें और बिजनेस में आप किसी काम को लेकर क पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी।

Read Also  आज का राशिफल
मकर राशि : आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। यदि आपने किसी से मांगकर वाहन चलाया, तो कोई दुर्घटना हो सकती है, इसलिए इन कामों में नहीं पड़े, तो बेहतर रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके शत्रु भी अधिक रहेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे और आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपने काम को लेकर पूरी मेहनत करनी होगी, जिससे आपको और भी अच्छी सफलता मिल सके। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।
मीन राशि : आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर पूरी मेहनत दिखानी होगी। विद्यार्थी यदि किसी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित समस्या को लेकर परेशान है, तो वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लेने की सोचा है, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *