Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको छोटी-छोटी बातों पर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, जो परिवार के लोगों को परेशानी देगा। आप बेवजह के कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। कोई कानूनी मामला आपके लिए टेंशन भर रहेगा। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई नया काम करने की शुरुआत कर सकते हैं। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। एक साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

 

मिथुन राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवसाय में आप किसी काम को लेकर पार्टनरशिप ना करें। आपको अपने आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें।

 

कर्क राशि : आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। संतान की नौकरी को लेकर कुछ टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आपने अपने कामों में कोई बदलाव किया तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप अपने किसी मित्र से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। बाहर के अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पूरी रूचि रहेगी, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके लिए कोई निवेश संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।

 

कन्या राशि : आज आपके मनमाने व्यवहार के कारण लोग परेशान रहेंगे। आप बेवजह छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध न करें। परिवार में यदि कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी कानूनी मामले में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 

तुला राशि : आज आपका अपने खर्चों को लेकर टेंशन बनी रहेगी, इसलिए आप उन्हे कंट्रोल करने की कोशिश करें। सेहत में यदि कुछ समस्या महसूस हो, तो आप उसे छोटी ना समझें, उसको लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आज आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आप किसी रूपए पैसे से संबंधित मामले में सोच समझकर कदम बढ़ाएं। बिजनेस में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। जल्दबाजी के कारण आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप किसी शेयर मार्केट से संबंधित स्कीम में अच्छा ध्यान लगाएंगे।

 

धनु राशि :आज का दिन आपके लिए से व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ रही थी, जिनको लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे और वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे,  जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको नौकरी में भी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उलझनें रहेगी, जिसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान दें। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

 

मीन राशि : आज आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीति में भी आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप यदि किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे थे, तो वहां से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से कोई काम को लेकर सोच समझकर बातचीत करनी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *