Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी और आप दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे, जिससे आप अपने आगे के भविष्य को लेकर भी बातचीत करेंगे। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई नया पद मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

वृषभ राशि : आज आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके व्यवसाय के लिए बेहतर रहेंगी, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से कहीं बाहर जा सकती है। आपको अपने किसी पुराने प्यार से मुलाकात होगी, लेकिन आप उनसे रिश्ते में आगे बिल्कुल ना पड़ें। यदि आपने बैंक से कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

मिथुन राशि : आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी और आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान की नौकरी को लेकर आप कोई फार्म भरवा सकते हैं, लेकिन नौकरी से संबंधित किसी काम में आप आज अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आप अत्यधिक काम रहने के कारण थकान आदि का अनुभव करेंगे। आपकी भाई-बहनों से खूब पटेगी और किसी सदस्य के विवाह को लेकर भी आप अपने मित्र से बातचीत करेंगे।
कर्क राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा और किसी नई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना आप बनाएंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा और आप अपने बॉस से दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी मिल सकती हैं।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको अपने रिश्तों को बेहतर करने का मौका मिलेगा। आप लंबे समय से किसी बिजनेस डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह फाइनल हो सकती हैं। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे और संतान को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपति की भी प्राप्ति होगी और आपकी इन्कम बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी को भी आप कुछ मनचाही चीजों पर खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको कोई इंवेस्टमेंट थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करना होगा। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। किसी पार्टी आदि में जाने का आपको मौका मिलेगा। वहां आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत से आपको बिल्कुल पीछे नहीं हटाना है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें, इसलिए अपने खान-पान पर थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस संबंधित यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी आपके भाइयों की मदद से दूर होगी। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
धनु राशि : आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से आप परेशान रहेंगे और आपका मन काम करने में भी नहीं लगेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह सलाह लेने से बचें और परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी। आपको किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में खटास उत्पन्न होगी। कार्यक्षेत्र में भी कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी और आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होगा, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, क्योंकि उन्होंने यदि परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकता हैं। आप किसी काम को लेकर धन उधार बिल्कुल ना लें और किसी नई नौकरी के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
मीन राशि : आज आपके मन में काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी, क्योंकि आपके बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। यदि कोई पार्टनरशिप की थी, तो पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। माताजी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने जिम्मेदारियां को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *