Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। रुपए पैसे को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं। आपको किसी कानून मामले को लेकर सावधान रहना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको बड़ों का आदर व सम्मान करना होगा। पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आप किसी नए काम को करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट ना करें। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
कर्क राशि :  आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को भी काफी हद तक दूर करने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपका कोई धन संबंधित समस्या को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी। आपके कामों में कुछ गड़बड़ी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
सिंह राशि :  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निजी मामलो में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बनने में कामयाब रहेंगे।आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप किसी सरकारी योजना में लगाने की सोच सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

कन्या राशि :  आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका कोई अटकी हुई डील थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। राजनीतिक और कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा लिमिट में करें, नहीं तो बाद में आपको आने वाले समय में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।
तुला राशि :  आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि :  आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या खड़ी हो सकती है। परिवार में कोई सदस्य काम को लेकर आपसे कोई सलाह ले, तो आप उसे थोड़ा सोच समझकर ही कोई सलाह दें। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु राशि :  आज का दिन नौकरी में प्रमोशन के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों से एक अच्छी जगह बनाएंगे, जिससे आपको तरक्की मिलेगी। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी, लेकिन इससे आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और आपकी किसी गलती को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि :  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपका कोई धन को लेकर काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने कामों में अनदेखी करने से बचना होगा और परिवार में चल रही समस्याएं  फिर से सिर उठायेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती हैं।
कुंभ राशि :  आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में काम करने के लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में आपको एक नई राह मिलेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। पढ़ाई-लिखाई में कमर कसकर मेहनत करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मीन राशि : आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से भी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिससे आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को भी कर सकते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *