Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहतर रहने वाला है, उन्हें अपने प्यार को इजहार करने का एक अच्छा मौका मिलेगा और उनके लिए वह कुछ गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप अपने कामों पर भी फोकस बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इस चक्कर में आपका ध्यान काम से हट सकता है, जिससे आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप किसी काम को पूरे साहस से करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि निखरेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े और परफ्यूम आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों से बेवजह के क्रोध करेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई निर्णय थोड़ा समझदारी दिखाते हुए लेना होगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपकी लिए कशमकश भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। पद- प्रतिष्ठा का भाव भी आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी माताजी से भी यदि किसी काम को सलाह को लेकर सलाह लेनी पड़े, तो समझदारी दिखाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही दिखाएंगे, तो बाद में वह उनके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग आदि भी करा सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में लगे रहेंगे और अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको धन संबंधित समस्याओं पर भी खास ध्यान देना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। किसी काम को लेकर आप दूसरों पर डिपेंड ना रहे हैं, क्योंकि आपका वह काम समय से पूरा नहीं होगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपकी सेहत कमजोर रहने से आपका मन काम करने में थोड़ा कम लगेगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों का प्रेम और स्नेह बना रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपकी किसी बात से माताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपको कुछ अपने विरोधियों को भी धूल चटाने की कोशिश में लगे रहेंगे, क्योंकि आप चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आप किसी भी मामले मे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और किसी बात को लेकर यदि आपका मन परेशान था, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपकी दोस्ती और गहरी होगी। यदि आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आ रही थी, तो उसमें आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपके चारों ओर का माहौल तो खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपके कुछ गिले शिकवे भी दूर होंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं और यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके मिलने में भी आपको आसानी होगी। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर भी जाने की योजना बना सकते हैं।
मकर राशि : आज आपकी आय तो सीमित होगी, लेकिन खर्चों की अधिकता हो सकती है, जिसके लिए आपको अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करके चलना होगा। किसी शारीरिक समस्या को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है। आपकी किसी काम को लेकर लापरवाही अधिक रहेगी। भाई व बहनों के बीच किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, इसलिए आप काम से काम ही मतलब रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि : आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका बाद में कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़े, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, क्योंकि आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होती दिख रही है। कोई सरकारी काम यदि आपका अधूरा चल रहा था, तो आपको उसे भी पूरा करने के बारे में भी सोचना होगा। आपका लेनदेन से संबंधित मामला आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *