Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। यदि आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर पढ़ाई करने भेजना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई पहले से समस्या चल रही है, तो आज उसमें बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खुशखबरी लेकर आएगा, लेकिन आज यदि आपने  जरूरत से अधिक धन खर्च किया, तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई मन मुताबिक खुशखबरी मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे, जिसके कारण आप सायंकाल के समय परिवार के सदस्यो के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपका आवेदन डूब सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके व्यावसाय मे कुछ परेशानियां लेकर आएगा, इसलिए आज आपको अपने व्यवसाय में निवेश करने से पहले उससे जुडी जानकारियों को अच्छे से समझना होगा, तभी निवेश करें अन्यथा आपको धन हानि वो सकती है। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी विदेश में रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई उत्तम रिश्ता आ सकता है, जो लोग गृहस्थ जीवन में है, वह आज अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, इसमें वाहन की खराबी के कारण अक्समात आपका धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी जरूरी काम को पूरा करने में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा। यदि आपको कोई पहले से कोई रोग है, तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इसी में ही टिके रहना बेहतर होगा। यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले, क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी परिवार के सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिससे परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। छोटे बच्चे आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ कठिन विषयों में पढ़ाई करने में समस्या होगी, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन आज आपके कुछ शत्रु भी सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे आपके पारिवारिक एकता भी बढेगी, लेकिन यदि आज परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या चल रही है, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको नौकरी में अपने अधिकारियों से किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है। यदि ऐसा किया, तो वह आपकी तरक्की में बाधा बन सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिसकी वजह से आपके पुरानी यादें ताजा हो जायेगी। आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप यदि किसी बात को करेंगे, तो वह बात सुनकर आपका कोई  मित्र आपसे नाराज हो सकता है, इसलिए आज यदि आप किसी से कोई बातचीत करें, तो उसमें वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखें। ससुराल पक्ष भी से भी आज आपको धन मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन आपको उसमे अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण भी सुखमय रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण दोनों का प्रेम और गहरा होगा। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई कराने पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, जो विद्यार्थी में विदेश जाकर शिक्षा अर्जित करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसके कारण उनका यह सपना पूरा होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओ से सावधान रहना होगा  क्योंकि वह उनकी चुगली लगा सकते हैं व उनकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि रुकवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर गिले-शिकवे दूर करने का भी समय मिलेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे जातको के सुझावों का आज उनके कार्यक्षेत्र में स्वागत होगा, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा, व आज उनको उनका मनपसंद कार्य भी सौंपा जा सकता है, इसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी से आज कोई वाद-विवाद पनप सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...