Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के पीछे लगे रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी कोई नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन आपको पुराने कामों के चक्कर में अब किसी नए कानूनी कार्य को नजरअंदाज नहीं करना है। यदि आपको व्यापार संबंधी किसी यात्रा पर जाएं जाना पड़े,तो अवश्य जाएं वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको व्यापार में कोई नई रणनीति बनानी होगी,तभी आपको मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी से भी बातचीत करते समय किसी से भी झिझकना नहीं है,नहीं तो वह आपकी इस कमी का फायदा उठा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। यदि अपने किसी परिजन के कहने में आकर अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे जैसे नए कपड़े,मोबाइल, लैपटॉप आदि।
मिथुन राशि : आज का दिन आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपके मन में कुछ नए नए विचार भी आएंगे,जिन्हें आपको तुरंत फॉरवर्ड कर तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। आप दिन में कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में भी व्यतीत करेंगे। आपका मन धार्मिक कामों की ओर अग्रसर होगा,जिसे देख परिवार के सदस्यों को भी प्रसन्नता होगी। संतान द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जा सकता है जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा,लेकिन आपको परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा,क्योंकि आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें अपने जूनियर की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। परिवार का सदस्य आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकता है,जिससे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। यदि आप किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाएंगेतो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपको कुछ कठोर निर्णय लेने के लिए रहेगा,जिनमें आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके निर्णय लेना बेहतर रहेगा,क्योंकि आपको संतान को कहीं दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए भी भेजना पड़ सकता है,जिसमें आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके निर्णय लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्‍या राशि : आज का दिन बिजनेस करने वाले के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उन्हें आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा व उनकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,लेकिन जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है,जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। यदि आप साले व बहनोई से किसी वाद-विवाद में पड़े,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के प्रमोशन मिलने की खुशी में जश्न का माहौल रहेगा व किसी परिजनों का आना जाना भी रहेगा,लेकिन आज आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है।
तुला राशि आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य से प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है,जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं,उन्हें आज कुछ निराशा हाथ लगेगी जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा में सफलता मिलने के भरपूर योग बनते दिख रहे हैं। माताजी से यदि आप किसी वाद-विवाद में पड़े,तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई विवाह का उत्तम प्रस्ताव आ सकता है या जो प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको यदि किसी व्यक्ति से व्यापार में आ रही किसी समस्या के लिए यदि किसी से सलाह लेनी पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपकी किसी नई गाड़ी लैपटॉप, मोबाइल या जमीन-जायदाद आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,इसमें आपको सावधानी से जाना बेहतर रहेगा,क्योंकि आपके जरूरी कागजात होने पर चोरी होने का भय बना हुआ है। यदि आपका कोई व्यापार में धन संबंधित मामला लटका हुआ है,तो वह भी कुछ समय और आपको परेशान करेगा तभी उससे निजात मिलती दिख रही है। संतान को आज किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं तो वह आसानी से हो जाएगा,लेकिन आपको जीवनसाथी की किसी मन की इच्छा की पूर्ति करनी होगी,नहीं तो मैं वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी भी कार्य को सावधान होकर करना होगा,क्योंकि आपका कोई परिजन  आपको अपनी बातों से परेशान कर सकता है,जिन्हें सुनकर आपका मन दुखी होगा,लेकिन यदि आपने किसी के कहने में आकर अपने धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा वह आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप प्रसन्न चित्त होंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आपको अपने कार्यों के प्रति जागरूक होना होगा,नहीं तो कोई आपको गुमराह कर सकता है। विदेशों से व्यापार करने वाले लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी,लेकिन आपके किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई नया उपहार लेकर आ सकते हैं।
मीन राशि : आज आपका मन शांत रहेगा व आप किसी भी कार्य पर पूरा फोकस कर पाएंगे,लेकिन आपको हर कदम सावधान होकर रखना होगा,क्योंकि आपके शत्रु आपको परेशान करने में लगे रहेंगे। आपको शासन व सत्ता का भी सहयोग मिलता दिख रहा है,लेकिन आज आपको दूसरों के मामले में ज्यादा टांग अडाने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर ही आ सकता है। कार्यक्षेत्र में माहौल खुशनुमा रहेगा,जिसके कारण कार्य करने का भी आपका खूब मन लगेगा,लेकिन जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं,उनको अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा,तभी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *