Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आज आप संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप किसी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि वह आपको सही सलाह दें, तभी आप उस पर अमल करें। आज आप चिंता के कारण थोड़े चिड़चिड़े रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन आज आपको ऐसा नहीं करना है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज भरपूर लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज अपने किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई छोटी मोटी समस्या भी हो, तो आप डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आप जिन प्रयासों को करेंगे, उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी। आज आप सायंकाल के समय किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।  इससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करें, तो साझेदार के कहने से बिल्कुल ना करें व बुद्धि का इस्तेमाल करके ही निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।  जो लोग सट्टेबाजी में निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आज आपकी संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को भी आज अपने पढ़ाई के राज अपने साथियों को नहीं बताने हैं, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि : आज आप अपने परिवार में चल रहे किसी वाद विवाद को सुलझाने के लिए अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी किसी चल या अचल संपत्ति का कोई वाद विवाद भी सुलझेगा। कानूनी फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सब कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नहीं तो उसमें आपकी किसी  वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि : आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को यदि किसी से साझा करेंगे, तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको अपने आसपास छुपे हुए शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे। यदि आज आप अपनी संतान को किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, तो वह भी उसे पूरा करेंगे, जिसे देखकर आपके मन को संतुष्टि होगी। यदि आज आप अपनी किसी समस्या को अपने पिताजी से साझा करेंगे, तो आप उसका भी खोजने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिससे आप अपने गिले-शिकवे दूर करेंगे व कुछ पुरानी बातें करेंगे, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। परिवार के सदस्य भी आज आपका साथ देंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर  जा सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आजाद सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा क्योकि आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट रहेंगे, क्योंकि आप अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप यदि किसी नए व्यवसाय को आरंभ करेंगे, तो उसमें भी आपको भरपूर लाभ मिलेगा।  जो लोग अपने व्यवसाय की गति को तेज करने के लिए यदि किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। यदि आप अपने व्यवसाय की समस्याओं को अपने जीवनसाथी से साझा करें, तो उसको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी भरपुर मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्य अपने पिताजी के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक सुख समद्धि का दिन रहेगा। यदि अभी जल्दी में परिवार के किसी सदस्य का विवाह हुआ है, तो उनको आज कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। आज पारिवारिक बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे व परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन थकान के कारण आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आज आपको उनसे बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आप दूसरों के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि किसी की भलाई उतनी करें, जब तक लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने व्यवसाय में यदि किसी योजना को लागू करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देगी। रोजगार की दिशा में जो लोग लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को भी आज अपने गुरुजनों का सहयोग व साथ भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आप को पुरस्कृत भी किया जा सकता है। संतान को भी आज सरकारी नौकरी मिलने जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें  गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपके अपने भाई व बहनों से संबंधों में दरार चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन को अपने घर दावत के लिए भी आमंत्रित कर सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था,तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी को भी कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको खर्चा करते समय अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी, इसलिए उन्हें अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...