Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको अपने जीवनसाथी और अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। यदि कोई बात भी हो, तो उसमें आपको अपने क्रोध पर भी काबू रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत हैं, उनको मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण उनकी भविष्य की चिंता समाप्त होगी। आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा। यदि आज आपके व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है और आपका वह धन डूब सकता है।

वृष राशि : आज आपके मन में कुछ उलझने आ सकती हैं, जो व्यर्थ होंगी, लेकिन आपको कोई ऐसा कार्य करने से भी बचना होगा, जिससे परिवार का कोई सदस्य नाराज हो, इसीलिए आज यदि किसी के भविष्य से संबंधित निर्णय लेना हो, तो उसमें अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना सही रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में खासतौर पर शेयर बाजार आदि मे निवेश करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जो लोग तकनीकी क्षेत्रों में रुचि रखते हैं, उनको आज सफलता प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को भी आज किसी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यापार की किसी खास डील को फाइनल करने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने काफी कार्य अपने हाथ में ले लेंगे, लेकिन बाद में उनके पूरा ना होने से आपको पछताना पड़ सकता है, इसलिए आज आप उतने ही कामों को हाथ में लें, जिसको आप पूरा कर सकें। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसके कारण आपके रुठे जीवनसाथी भी आपसे मान सकती हैं। आज आपका अपने किसी परिजन पर रुपयों के मामले में विश्वास करना भारी पड़ेगा। समय पर मदद न मिलने के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके बौद्धिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा, जिन लोगों को कोई रिश्ते से संबंधित समस्या है, तो उन्हें आज अपना अच्छा खासा ध्यान रखना होगा, तभी वह इस समस्या से निजात पा सकते हैं व डॉक्टरी परामर्श अवश्य दें, जो लोग किसी पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको भी आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज आपको कोई भी ऐसा कार्य करने से बचना भी बेहतर रहेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को चलाने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने शौक पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आप कुछ नये, कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। आज आपको अपने बड़े भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखना होगा ताकि वह आपको व्यापार संबंधी सुझाव दे सके। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी, क्योंकि आप अपना कार्य समय पर समाप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो लोग आज किसी बड़ी जिम्मेदारी को ले रहे हैं, आप उन्हें ध्यान देना होगा कि उसे पूरा अवश्य करें।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपने अपने संचित धन को व्यय किया, तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है, क्योंकि आपने उस धन को भविष्य के लिए संभाल कर रखा था। आज आपको यदि संतान की शिक्षा से संबंधित कोई परेशानी थी, तो आप उसका समाधान अपने गुरुजनों की मदद से खोजने में सफल रहेंगे। यदि आपने अपने जीवनसाथी के लिए किसी व्यापार को कराने का सोचा है, तो उसमें शायद किसी को भी साझेदार बिल्कुल ना बनाएं, नहीं तो बाद में आपका उनसे कोई वाद-विवाद हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने किसी से किए हुए वादे को पूरा न करने के कारण परेशान रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको आर्थिक मामलों में भी लाभ मिलेगा। यदि आपने भविष्य में किसी को कुछ धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिन लोगों के पास कर्ज था, तो आज अपने कार्य को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आज आपका व्यापार में फंसा हुआ धन मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन फिर भी आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना बेहतर रहेगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। यदि आपने होने दिया, तो वह आपके काफी काम में रोड़ा अटका ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपके कुछ गैर जरूरी खर्च होंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि यदि वे किसी गलत संगत में पड़े, तो वह भी आपके धन को व्यर्थ में व्यय करेंगे। आज आपको कुछ धन को भविष्य के लिए भी संभाल करके अवश्य रखना होगा, तभी आप बाद में उसका लाभ ले पाएंगे। यदि आज आपको किसी से उधार लेना पड़े, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा, क्योंकि यदि उसमें कुछ गिरावट हुई, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आप किसी भूमि और वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं, क्योंकि आज आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ प्राप्त होगा, लेकिन यदि आज आप किसी चीज की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उससे पहले अपने माता पिता व परिवार के वरिष्ठ जनों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपकी सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। यदि आज आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपका वह धन फंस सकता है, उसके वापस आने की संभावना ने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की फरमाइशें को पूरे करते नजर आएंगे।

मकर राशि : आज आपको अपनी माताजी की सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा, क्योंकि आज उनको अचानक कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलेगा, जिसे पाकर आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने कामों से मतलब रखना में बेहतर रहेगा। यदि आप आप किसी और के कार्य में हस्तक्षेप करेंगे, तो उसमें बाद में आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज व्यापार में सीमित मात्रा में धन प्राप्त होगा, लेकिन वह उसे पाकर भी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आप कम मेहनत से ही अत्यधिक लाभ पा लेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप उसके बाद आलस रखेंगे, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपका कोई जरूरी कार्य ना हो, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे, तो वह भी आपको बेहतर सलाह देंगे।

मीन राशि : आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम को करने से पहले अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपकी कोई पुरानी समस्या आपको फिर से परेशान कर सकती है, जिसके लिए आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा भी करेंगे। आज आप अपने माता पिता को किसी तीर्थ स्थान पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने विरोधियों के प्रति सतर्क रहना होगा, क्योंकि आज वह सक्रिय रहेंगे और आपकी परेशानियों को कम करने की जगह बढ़ाने की कोशिश करेंगे व आज अधिकारियों से भी आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण ना खुश रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...