Google Analytics Meta Pixel आस्ट्रेलियन ओपन की चैंपियन बनी ऐश्ली बार्टी - Ekhabri.com

आस्ट्रेलियन ओपन की चैंपियन बनी ऐश्ली बार्टी

मेलबर्न । दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऐश्ली बार्टी ने आस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को सीधे सेटों में हराया। रॉड लेवर एरीना में खेले गए फाइनल मुकाबले में बार्टी ने कॉलिंस को 6-3, 7-6 से हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता। जीत के साथ ही एश्ले बार्टी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, 44 साल बाद एश्ले बार्टी महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली पहली आस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बन गई है। 1978 में आखिरी बार आस्ट्रेलिया के लिए यह टूनार्मेंट क्रिस ओ’नील ने जीता था। 25 वर्षीय बार्टी का ये पहला ही आस्ट्रेलियन ओपन टूनार्मेंट था, जिसमें उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। आस्ट्रेलियन ओपन जीतने से पहले वह 2019 में फ्रेंच ओपन और पिछले साल 2021 में विंबलडन का खिताब जीत चुकी हैं। बार्टी अभी तक एक भी ग्रैंड स्लैम का फाइनल नहीं हारी है। वहीं, अमेरिका की डेनियल कॉलिंस को पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में खेलने का मौका मिला था, जहां वह इतिहास रचने से चूक गईं।
रोमांच से भरपूर रहा दूसरा सेट
फाइनल का पहले सेट बार्टी ने बहुत ही आसानी से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में खेल का असली रोमांच देखने को मिला। डेनियल कॉलिंस ने शुरूआत में ही बार्टी की सर्विस तोड़ कर सभी को हैरानी में डाल दिया। दुनिया की 30वीं रैकिंग की खिलाड़ी कॉलिंस देखते ही देखते 5-1 की बढ़त बना ली। मुकाबले के तीसरे सेट तक जाने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन ऐश बार्टी ने अंतिम मौके पर कॉलिंस की सर्विस को तोड़ा और स्कोर 2-5 कर दिया। बार्टी ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर को 5-5 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद मुकाबला टाई ब्रेक में चला गया। बार्टी ने टाई ब्रेकर जीतकर 6-3, 7-6 से अपने घरेलू फैंस के सामने पहली बार आॅस्ट्रेलियन ओपन की खिताब जीता।
42 साल बाद किसी आॅस्ट्रेलियाई महिला ने खेला फाइनल
सेमीफाइनल में बार्टी ने अमेरिका की मैडिसन कीज को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। 1980 के बाद से पहला मौका रहा, जब किसी आस्ट्रेलियाई महिला ने आॅस्ट्रेलियन ओपन की फाइनल में जगह पक्की की हो। 1980 में वेंडी टर्नबुल ने इस टूनार्मेंट का फाइनल खेला था। हालांकि वह टूनार्मेंट जीत नहीं सकी थी और फाइनल में चेक रिपब्लिक की हाना मंडलिकोवा ने वेंडी को 6झ्र0, 7झ्र5 से हराया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...