Google Analytics Meta Pixel एयरफोर्स के सुखोई और मिराज फाइटर आपस में टकराए: दोनों पायलट सुरक्षित - Ekhabri.com

एयरफोर्स के सुखोई और मिराज फाइटर आपस में टकराए: दोनों पायलट सुरक्षित

मुरैना-मुरैना में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुंच गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दोनों विमानों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स चीफ से इस हादसे को लेकर बातचीत की है। मुरैना के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए।बता दें कि हादसे के बाद वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठा दी है, जो यह देखेगी कि क्या दोनों विमान आपस में टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं या फिर किसी और कारण से। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान सुखोई 30 में दो पायलट थे। जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। बताया जा रहा है कि दो पायलट सुरक्षित हैं, जबकि एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर तीसरे पायलट की लोकेशन पर पहुंच रहा है।

भरतपुर में चार्टर्ड विमान क्रैश, गिरते ही लगी आग, राख का ढेर बना, दो लोगों के सवार होने की आशंका

भरतपुर जिले के उच्चैन क्षेत्र में शनिवार सुबह भारतीय वायु सेना का मिग विमान क्रैश हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। वायु सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। संभावना जताई जा रही है कि यह विमान उत्तर प्रदेश के आगरा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरा था। फिलहाल, वायु सेना हादसे के कारणों का पता लगा रही है। डिफेंस पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया, हादसा होने की सूचना मिली है। पता लगाया जा रहा है कि कौन सा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। नगला बीजा के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे अचानक से आसमान में से लहराता हुआ एक फाइटर प्लेन आबादी के बाहर गांव के खेतों में गिर गया। प्लेन क्रैश की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गांव के बाहर जगह-जगह प्लेन के टुकड़े बिखर गए। उधर, सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि प्लेन क्रैश के मलबे में कहीं भी पायलट या अन्य घायल नजर नहीं आया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दुर्घटना से पहले पायलट, प्लेन से सुरक्षित बाहर निकल गया होगा। हालांकि, इस पूरी घटना को लेकर अभी तक रक्षा विभाग या हवाई सेना की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डिफेंस पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि हादसा होने की सूचना मिली है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि कौन सा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वायु सेना की ओर से जानकारी मिलने पर ही कन्फर्म किया जाएगा।

Read Also  पुराने ग्लेशियर पर बसा जोशीमठ, नीचे मिट्टी-पत्थर के ढेर
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...