Google Analytics Meta Pixel रायपुर प्रेस क्लब ने जीता 6 विकेट से मैच - Ekhabri.com

रायपुर प्रेस क्लब ने जीता 6 विकेट से मैच

सुभाष स्टेडियम में हुआ जनसम्पर्क संचालनालय और प्रेस क्लब
रायपुर के मध्य रोमांचक क्रिकेट मैच

रायपुर-जनसम्पर्क संचालनालय एवं प्रेस क्लब रायपुर के मध्य आज यहां खेले गए सद्भावना क्रिकेट मैच में रायपुर प्रेस क्लब 6 विकेट से विजयी रहा। जनसम्पर्क संचालनालय के आयुक्त श्री दीपांशु काबरा और प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष श्री दामू अम्बाडारे की कप्तानी में रायपुर के सुभाष स्टेडियम में डे-नाईट मैच काफी रोमांचक और उतार-चढ़ाव वाला रहा। जनसम्पर्क संचालनालय की टीम के कप्तान श्री काबरा ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी का फैसला लिया। जनसम्पर्क की टीम निर्धारित 12 ओव्हर में 90 रन बनाकर आलआउट हो गई। जनसम्पर्क के कप्तान  दीपांशु काबरा ने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर सर्वाधिक 18 रन बनाए। जनसम्पर्क की टीम के स्कोर का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब रायपुर की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। पहले ही ओव्हर में जनसम्पर्क के तेज गेंदबाज श्री अशोक चंद्रवंशी ने शानदार बॉलिंग करते हुए दो खिलाड़ियों को आउट कर दिया। उस समय प्रेस क्लब की टीम का स्कोर मात्र दो रन था। शानदार गेंदबाजी की बदौलत शुरूआती दौर में जनसम्पर्क की टीम ने कुल 20 रन के अंदर ही चार खिलाड़ियों के विकेट चटकाकर मैच को रोमांचक बना दिया था। बाद के बल्लेबाजों ने सम्भलकर खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे स्कोर आगे बढ़ता गया। प्रेस क्लब की ओर से अतुल श्रीवास्तव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतत अपनी टीम को लगभग जीत के मुकाम पर पहुंचाने के बाद आउट हुए, इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उप कप्तान उमाशंकर व्यास ने आखरी ओव्हर के चौथी बॉल पर चौका मारकर अपनी टीम को विजयश्री दिला दी।  सद्भावना क्रिकेट मैच में प्रेस क्लब के अतुल श्रीवास्तव को मेन ऑफ द मैच एवं तिलक साहू को बेस्ट बेट्समेन, जनसम्पर्क टीम के उप कप्तान सौमिल रंजन चौबे को बेस्ट कैच, अशोक चंद्रवंशी को बेस्ट बॉलर, चंद्रशेखर तिवारी को बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार दिया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...