Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, इसलिए विदेशों से बिजनेस कर रहे जातकों को लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको कुछ बेवजह के खर्चो के कारण परेशानी होगी और आपकी आर्थिक स्थिति डगमगाएंगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन आज आपको सभी खर्चों को ध्यान से करना होगा, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। शादीशुदा लोगों को सायंकाल के समय जीवनसथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन  खर्च करेंगे, लेकिन आपको बाद के लिए भी कुछ धन बचाना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। भाई बहनों के साथ आज आपके अच्छे संबंध बनेंगे और आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जो लोग विदेशों से कार्य करते हैं, उनको आज कोई लंबा आर्डर मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने में पूरा दिन बिताएंगे, इसमें आपको अपने भाइयों के सहयोग की भी आवश्यकता होगी, जिनका आपको लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन आज आपका धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा, जिनमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे, जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको आज अपने किसी मित्र के द्वारा कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। संतान को आज आप कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे, जिन्हें वह पूरा अवश्य करेंगे। आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको कुछ तनाव हो सकता है, क्योंकि आज आप संतान के विवाह की समस्या को लेकर परेशान रहेंगे जिसके लिए आप लोगों से बातचीत भी करेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपका अपने पिताजी के साथ संबंधों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने मन के सभी समस्याओं को साझा करेंगे और वह आपकी बातें समझेंगे और उनका समाधान भी खोजने मे कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए आपको अपने किसी भी कष्ट को थोड़े में नहीं लेना है। उसमें डॉक्टर से सलाह मशवरा अवश्य करना है, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई बीमारी का रूप ले सकता है। सायंकाल के समय आज आपको तले हुए भोजन को खाने से बचना बेहतर रहेगा। यदि आप अपनी संतान के करियर में आ रही समस्या के लिए अपने किसी दोस्त से सलाह मशवरा करेंगे, तो वह आपको गलत सलाह भी दे सकते हैं, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। वह किसी वरिष्ठ सदस्य भी सलाम अवश्य करें। आज आप अपने पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अपने जीवनसाथी को भी कोई कीमती गिफ्ट दिलवा सकते हैं। आज व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, लेकिन आज आपके किसी परिजन से आपको कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन दुखी रहेगा, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा, क्योंकि उनको अपने सीनियर से मेल मिलाप देखकर उनके शत्रु परेशान रहेंगे और उनके बनते हुए काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों ने यदि अभी तक किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो वह आज कर सकते हैं, उसके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, जो लोग किसी नए वाहन, भूमि आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनकी यह इच्छा पूरी होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, इसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके घर में किसी चीज की तैयारियां चल सकती हैं, जिसमें परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा, लेकिन आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद हो सकता है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा व किसी बहसबाजी में नहीं पड़ना है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है, जो उनके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने किसी से सहयोगी से अपनी शिक्षा में आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

धनु राशि : आज के दिन आपको अपने परिवार में चल रही कलह के कारण परिवार के सदस्यों को आमने-सामने बिठाकर बातचीत करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कुछ सदस्य अच्छा कहेंगे, तो कुछ बुरा, लेकिन आपको इन सबसे हटकर सोचना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी बात करनी होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, जो लोग आज किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं, तो उनकी यह योजना भी आज सफल होगी।

मकर राशि : आज के दिन आपको अपने साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। यदि आपकी माताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो उसमें आपको सुधार होता दिख रहा है। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनानी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको कुछ नए ऑफर भी मिल सकते हैं। आज आप अपने भाई बहनों से यदि किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना है, क्योंकि आपका कोई अपना भरोसा तोड़ सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपकी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, यदि आप किसी संपत्ति की प्राप्ति के लिए लंबे समय से प्रयासरत हो, तो  उसका सौदा फाइनल हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज उधार देंगे,तो उस धन के आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को भी आज आपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको जो चिंताएं थी, वह समाप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि : आज के दिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिनमें कुछ ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनका भरोसा तोड़ सकता है। यदि आपको कोई मानसिक तनाव है, तो आप उसे योग व ध्यान से भी दूर कर सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र से कुछ धन उधार ले सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...