Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रहने वाला है, जिनके लिए आप अपने संशोधन को भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि वह जरूरी खर्चों के लिए खर्च करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो लोग अपने बिजनेस में निवेश के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। सायंकाल में आज आप अपनी माता जी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको विदेशों स्त्रोतों से धन लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं, लेकिन उन्हें उनको पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह उनसे लाभ ले पाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको भी आज कोई दूसरा बेहतर अवसर मिल सकता है। परिवार में आज किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि सरकारी नौकरी के लिए कहीं आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से उत्तम रहने वाला है, जिसमे आज आपको अपने पिताजी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की आज खेल-कूद और मनोरंजन के प्रति रुचि और बढ़ेगी, जिसके कारण वह शारीरिक रूप से भी फिट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ वाद-विवाद चल रहे थे, तो आज आपको भी सुनने को मिल सकती हैं। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ आज आप कुछ निवेश की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज  कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनका राजनीतिक करियर चमकेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने सुख साधनों की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ शापिग पर भी जा सकते हैं, जिसमें आप अपने लिए भी कुछ चीजें खरीद सकते हैं, जैसे कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल आदि। यह देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपसे ईष्या कर सकता है, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आप अपने पिताजी के साथ अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

सिंह  राशि : आज के दिन आप कुछ बेवजह की चिंताओं के कारण परेशान रहेंगे, जिनके कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे और आपके कार्य बनने की जगह बनते बिगड़ते चले जाएंगे। आज आप अपने माता पिता से कुछ रूखे व्यवहार में बात करेंगे, जिसके कारण उनका मन भी दुखी होगा। लेकिन आज आपको चिंताओं को छोड़कर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि वह चिंता व्यर्थ की होंगी। यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान है, तो उनकी ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। जो लोग नौकरी में कार्यरत है, वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोच रहे हैं, तो वह आज उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि  आज उनके विवाह की बात आगे चल सकती है। जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को चला रहे हैं, तो उसमें आज उन्हें मन मुताबिक लाभ मिलेंगे और अपने पार्टनर के प्रति भरोसा और गहरा होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, आज उन्हें अपने साथी की बातों को समझना व सुनना होगा, तभी वह किसी नतीजे पर पहुंच सकते है, अन्यथा कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना होगा, तभी वे उनका हल खोजने में सफल रहेंगे।

तुला राशि : आज आपको कुछ ऐसे लोगों से दूर रहना होगा, जो यहां वहां की बातें करते हैं, नहीं तो आपकी सोच भी नकारात्मक हो सकती है।  आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, क्योंकि आपको कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके  कारण आपका प्रेम और गहरा होगा। यदि आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई निर्णय लें, तो बहुत ही सोच विचार करें और परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नयापन देखने को मिलेगा, जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उनको आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ  चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न होंगे। जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, उन्हें आज वह आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी नए वाहन को खरीदने पर विचार कर सकते हैं और परिवार में किसी नए वाहन के आने से परिवार के छोटे बच्चे व परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप कार्य क्षेत्र में भी काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको बाकी और कामों के लिए समय नहीं मिलेगा। इस वजह से  आपकी माता जी आप से नाराज हो सकती हैं।  आज आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो सायंकाल के समय आपको पर पेट दर्द ,अपच जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यापार में चुटपुट लाभ के अफसरों को पकड़े रहेंगे और उनसे भी लाभ कमाएंगे।  तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे और अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओ की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। परिवार में आज छोटे बच्चे आपसे कुछ खाने पीने की चीजों की फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। यदि आज आप अपने धन को भविष्य के लिए निवेश  करेंगे, तो वह बाद में आपको लाभ अवश्य देगा। जो लोग किसी नए वाहन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपको अपने कुछ मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलती दिख रही है, क्योंकि यदि आपको कुछ टेंशन थी, तो आज वह समाप्त होगी, क्योंकि यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित  कानूनी विवाद चल रहा था, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है ।  आपकी संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। सायंकाल के समय आज आपके अपने कुछ परिवार जनों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी व आपसी गिले-शिकवे भी दूर होंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की मदद से अपनी कुछ समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मीन राशि : आज आपकी धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी दिखेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित होंगे, जिनमें आपका कुछ  धन भी व्यय करेंगे। जीवन साथी के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपनी वाणी में कड़वाहट को मिठास में बदलना की कला को सीखना होगा, तभी  आप घर व बाहर दोनों जगह अपने सभी कार्यों को आसानी से करने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी छवि भी सुधरेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...