Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि रिश्तों में कोई कड़वाहट चल रही थी, तो उसमें भी सुलह होगी। आप अपने आपसी रिश्तों को सुधारने में कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी आय में वृद्धि होगी। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ लेने की जिद कर सकते हैं। आपको धन का कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतनी होगी, क्योकि आपका कोई शत्रु आपको उल्टी सलाह दे सकता है, इसलिए आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आपका पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को धन प्राप्ति के उत्तम योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप अपने भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, बेहतर रहेगा। अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यस्त रहेगे। विद्यार्थियों को भी अपने गुरुजनों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ यदि किसी बहसबाजी में पडे, तो भी आप उसमें विरोध ना करें, मामले को आसानी से निपटा लें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने जूनियर्स की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपका आज कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ खेलते समय आप अपने मानसिक तनाव को भी भूल जाएंगे। आपको किसी से अपना काम निकलवाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपना काम निकलवा पाएंगे।

कर्क राशि : आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके शत्रु या परिजन इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आप कोई नई चीज खरीदने जा रहे हैं, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा ही सुलझाया जाएगा। आपकी माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने को कहे, तो आपको उसे समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने व्यापार में जितने लाभ की उम्मीद कर रहे थे, आपको उतना ही मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपने कुछ सपने भी पूरे कर पाएंगे। यदि आपके भाई बहन आपको एक शिक्षक की तरह सीख दे, तो आपको उसे मानना बेहतर रहेगा। रोजगार के लिए तलाश कर रहे लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करने होंगे। सायंकाल के समय आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि नौकरी पेशा जातकों को भी अच्छी तनख्वाह पर कोई दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को सभी समस्याओं का हल मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। सट्टेबाजी में जो लोग अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आज आपको विभिन्न क्षेत्रों में भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याएं समाप्त होगी। आज आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और जिनको पूरा भी अवश्य करेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सावधान रहना होगा। आप संतान की किसी समस्या को लेकर आप चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा, जिसमें अत्यधिक मेहनत लगेगी, लेकिन आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग उनकी वाणी से प्रभावित रहेंगे, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनका सामना आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही कर पाएंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने मन की बात अपने सीनियर से कहने का मौका मिलेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के हिसाब से कुछ नरम गरम रहेगा, इसलिए आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। साझेदारी में यदि आप कोई कारोबार करते हैं, तो आपको उसमें धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। सामाजिक स्तर पर आप लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे, जिससे आपकी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आज कोई ऐसा काम होगा, जिसके पूरा ना होने पर आप असहज हो सकता है। यदि आप धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी पर सदस्य की मदद से करना बेहतर रहेगा। छोटे व्यापारियों को अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा, लेकिन पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आपको अपने पार्टनर पर भरोसा बहुत सोच विचार कर करना होगा। यदि किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुक जाएं, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। परिवार में आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको भरपूर मात्रा में अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप किसी कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका कोई जमीन जायजाद से जुड़ा वाद विवाद भी सुलझ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आपने मित्रों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय आप अपने घर में पूजा पाठ, हवन, कीर्तन आदि करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना रहेगा। संतान को आप कोई नया व्यवसाय कराने की भी सोच सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...