Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग यदि अपने पिताजी की सलाह पर चलेंगे, तो वह  वह लाभ अवश्य कमाएंगे। माता जी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी और आप अपने कुछ  जरूरी कार्यों की ओर भी ध्यान नहीं देंगे। आपके अंदर जो बोलने की कला है, वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी, इसलिए उसमें मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे, जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको आशातीत सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आप उन्हें कहीं पिकनिक पर भी लेकर जा सकते हैं। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। आपको आज अपने भविष्य में लिए गए किसी निर्णय के लिए पछतावा होगा, जिसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे लोग यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो यह उनके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने के लिए रहेगा, इसलिए आपको किसी भी कोर्ट-कचहरी के मामले को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। यदि  कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें  धैर्य बनाकर रखना होगा। आज आपको आपका उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। संतान से यदि आपने कुछ उम्मीद की थी, तो  वह आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ भी मिलेगा और अपने पार्टनर के ऊपर विश्वास और गहरा होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्य की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। आपके सामने व्यापार में  कुछ चुनौतियां आएंगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बाहर निकल सकेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, लेकिन ध्यान रहे, आपकी ज्यादा दखलंदाजी से लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपका अपना कोई करीबी आपको  धोखा दे सकता है। आपकी अपने मित्र अथवा किसी परिजन से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके कुछ पुराने गिले-शिकवे भी दूर होंगे। ससुराल पक्ष से साले व बहनोई से आपको लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार पैदा करवा सकता है। आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप अपने ऊपर कुछ धन भी व्यय करेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, जो लोग विदेशी कंपनियों से व्यापार करते हैं, उनको आज कुछ नई योजनाओं का पता चलेगा और वह उसमें अपना धन भी लगाएंगे। जीवनसाथी और संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई सुखद सूचना सुनने को मिलेगी।  आपको अपने मन में चल रही कुछ परेशानियों को अपने पिताजी से साझा करना होगा, नहीं तो आप परेशान रहेंगे और किसी गलत फैसले को भी ले सकते हैं। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिचित की मदद से दूर होगी। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने से पहले ध्यान देना होगा कि आपका कोई शत्रु आप की छवि को खराब करने की कोशिश न करे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अपने कुछ परिचितों पर भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि वह आपको धोखा देने की पूरी कोशिश करेंगे। जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, उनको आज अपने पार्टनर की बातों को सुनना व समझना होगा, तभी उन्हे किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। यदि आप अपने धन को शेयर बाजार, एफबी आदि में निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा। आपके भाइयों के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था, तो  वह समाप्त होगा, लेकिन पारिवारिक जीवन  कुछ तनाव भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नता भरा समाचार सुनने को मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से आप उन कठिनाइयों को पार करके आगे बढ़ेंगे। यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति अथवा संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मित्रों व परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपको कोई इन्वेस्टमेंट का प्लान समझाए, तो आपको रणनीति से बचना होगा, नहीं तो वह आपको अपने चंगुल में फंसा सकता है।  आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके की चैन से बैठेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान का अनुभव होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए भौतिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको आज भरपूर सुख मिलेगा और आप अपने लिए कुछ समय निकालेंगे, जिसके कारण आपके माता पिता और परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे।  विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी में एकाग्र होकर जुटना होगा,  तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। जो लोग राजनीति की दिशा में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हें  कुछ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मकर राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि वह अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं और उनके साथ कुछ समय के लिए में व्यतीत करेंगे। यदि आप माता-पिता से अपनी कोई इच्छा  जाहिर करेंगे, तो वह उन्हें पूरी अवश्य करेंगे, लेकिन यदि  संतान को नौकरी से संबंधित कई प्रस्ताव आए, तो आपको उन्हें वहां अवश्य भेजना होगा। जो लोग किसी नई प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।  पारिवारिक बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि मेल मिलाप हो, तो आपका तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यदि आप कुछ हासिल करना चाहेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। व्यापार में  यदि आपका कोई परिजन सलाह दे, तो आपको उसमे सावधान रहना होगा, नही तो वह आपके मन में भ्रम पैदा करा सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए आप धन का निवेश  करेंगे, जिसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल के समय आपको मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

मीन राशि : आज आपका ध्यान धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों में लगेगा वह आप उनके कार्यक्रमों  में व्यस्त रहेंगे और आपकी सामाजिक लोकप्रियता भी बढ़ेगी, जिसके कारण आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे और परिवार के सदस्यों  द्वारा भी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों को  शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा, तभी उनका समाधान मिलेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की…गिरफ्तार आरोपी

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बिनौरी थाना पलारी के इलाके में 29 मार्च की रात राम कुमार साय की लाश उनके घर के खेत में मिली। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की हत्या गला दबाकर...

MP Politics: संगठन को नई धार देने में जुटी कांग्रेस, टैलेंट हंट से तलाशे जा रहे नए चेहरे

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलबदल के चलते सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब संगठन को फिर से मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि अब जमीनी स्तर से लेकर मीडिया...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *