Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आपको पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा और आपके कुछ अच्छे मित्र भी बनेंगे। आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अपना रास्ता स्वयं ढूंढ लेंगे। विद्यार्थियों को अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप अपनी प्राथमिकता के आधार पर कार्य का चयन कर सकते हैं। यदि आपने प्रथमिकता के आधार पर कार्य नहीं किए तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। यदि किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योकि आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय  आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, जिसके कारण अपने व्यापार मे सभी लाभ आसानी से कमा पाएंगे।

मिथुन राशि : आज आप व्यर्थ का व्यय करने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है और आपका संचयित धन भी समाप्त होने से कोई नहीं रोक सकता। पिताजी के शारीरिक कष्ट में इजाफा हो सकता है, थोड़ी सावधानी  बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है। आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी रहेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से आपके कुल का नाम रोशन होगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप अपनी माताजी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपनी माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो उनको कोई समस्या आ सकती है। अपना ऐश्वर्य दिखाने के लिए यदि आप धन व्यय करते हैं तो आपके शत्रु परेशान रह सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें सुधार होगा। आपको जीवन साथी से बातचीत करते समय वालों की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे और उनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते हैं।

कन्‍या रा‍शि : आज आप अपने व्यापार के कुछ कार्य को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। यदि किसी कार्य को करें, तो उसे पूरे साहस व निष्ठा से करें, तभी वह सफल होगा। आपको अपने माता-पिता का सुख व सहयोग भरपूर मात्रा में प्राप्त होता दिख रहा है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किंतु लोग इसे आपकी मजबूरियां व स्वार्थ समझेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी संपत्ति व अधिकारों में इजाफा होता दिख रहा है। आपको आय के कुछ नए स्त्रोत और प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप कुछ पुराने कार्य में भी निवेश कर सकते है। विधार्थी अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखेंगे। आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे और लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपके भाई आपको किसी कार्य को करने को मना करे तो आपको उसे नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

वृश्चिचक राशि : आज आपका मन परेशान रहेगा, क्योंकि आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आपका कोई कार्य  कानून में लंबित है, तो आपको उसकी सुध-बुध लेनी होगी, तभी आप उसमें पूर्ण रूप से सफलता हासिल कर पाएंगे। यदि आपके शत्रु आपको भड़काने की कोशिश करें, तो भी आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। आप  अपने व्यापार की चल रही समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो उसमें आपको भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपके अंदर दान पुण्य करने की भावना विकसित होगी। आप कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो सोच समझकर ही आगे बढ़ें अन्यथा आपको स्वार्थी समझा जा सकता है। आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना चाहिए नहीं तो आपको पेट दर्द, अपच, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी और आपको नया व्यवसाय करना भी भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे और अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीद सकते हैं। आपको खुश देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करे। भविष्य में आपको उसका पूरा लाभ मिलेगा। संतान द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग व नौकर चक्रों के सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप व्यापार में अपनी बुद्धि से कुछ नई नई खोज करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिलने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आप अपने खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण कुछ और नए मित्र बनाने में सफल रहेंगे। यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो आपको उसका हल मिलेगा। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनका मनोबल और ऊंचा रहेगा। छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे।  आपको यदि किसी डील को फाइनल करना पड़े, तो बुद्धि व विवेक से निर्णय करें।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *