Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 28 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 28 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन थोड़ा सोशल मीडिया में समय दें, जिससे ज्ञान प्राप्त होगा साथ ही ऑनलाइन कोर्स और पढ़ाई लिखाई से संबंधित नोट्स पढ़ सकते हैं. ऑफिस के कार्य को  पूर्ण करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग किसी कार्य के चलते यात्रा पर जाने की सोच रहें है तो यात्राओं को टालना ही उचित रहेगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा जिससे वह विषयों को याद करने व उसे समझने में सफल होंगे. गिर कर चोट लगने की आशंका है, खासकर बाथरूम को यूज करते समय इस बात का ध्यान रखें. जीवनसाथी से ताल-मेल बिगड़ सकता है इसलिए उनकी बातों को महत्व दें.

 

वृष- आज के  दिन  मन में  कई विचारों का आदान-प्रदान होगा, लेकिन इसमें फिल्टर लगाएं जिससे अच्छे विचारों से दिन की शुरुआत हो. ऑफिस में जो कार्य आपने पहले से सोच रखें हैं उनके सफल होने की पूरी संभावना है या यू कहें कि आपके नियोजित कार्य पूर्ण होगें. व्यापारियों को यह समय कोई भी कदम बिना सोचे समझे नहीं उठाना चाहिए अन्यथा इसके नकारात्मक प्रभाव भविष्य में देखने को मिलेंगे. युवा वर्ग को नियमों का पालन करना होगा नहीं तो मुश्किलों में घिर जाएंगे. जिन लोगों को थाईराइड की समस्या है उनको सचेत रहना होगा. घर से संबंधित यदि इलेक्ट्रॉनिक सामान लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं.

 

मिथुन- आज के दिन दूसरों के प्रति विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला होगा, ऐसा करने पर लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को मुश्किलें आएंगी, जिसका कारण काम करने की इच्छा तो होगी लेकिन कार्य कैसे पूरा किया जाए इसमे दिमाग कुछ कम साथ देगा. व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव करने से बचना होगा. युवा वर्ग को चल रही चिंताओं को समाप्त करने के लिए रास्ते खोजने होगें, इसलिए संपर्कों पर ध्यान दें. हेल्थ में किडनी से संबंधित मरीजों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है. संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

 

कर्क- आज के दिन निराशा के भंवर से उठना होगा और जो लोग कहते हैं कि आप कुछ कर नहीं सकते उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए. सहकर्मी व अधीनस्थों के बदले स्वभाव कुछ परेशान कर सकते हैं, लेकिन आपको कार्य पर ध्यान देना चाहिए. बिजनेस में चल रही वर्तमान स्थिति व पैसे कि तंगी को लेकर मन परेशान रहेगा, लेकिन नेटवर्क को तलाशे आशा की किरण अवश्य मिलेगी. यदि किसी गंभीर बीमारी के चलते दवाइयों का सेवन करते हैं तो इसे खाना न भूलें नहीं तो परेशान होना पड़ेगा. परिवार में कोई विवाद चल रहा है खासकर ज़मीन को लेकर तो अभी शांत रहना उत्तम रहेगा.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन मौज-मस्ती के साथ दिन व्यतीत करना होगा साथ ही घनिष्ठ मित्र या नज़दीकी रिश्तेदारों से यदि कई दिनों से बात नहीं हुई है तो उन्हें कॉल कर सरप्रराईज कर सकते हैं. वहीं दूसरी ओर यदि कर्ज ले रखा है तो उसे चुकाने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए. ऑफिशियल कार्यों को समय पर पूरा किया जाएं इस ओर पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी, अन्यथा कार्य का भार अधिक बढ़ सकता है. व्यापारियों के टैक्स सम्बन्धी मामले आज सुलझ सकते हैं. बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है. संतान आपकी बातों को गंभीरता से सुनेगी और आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी.

 

कन्या- आज के दिन आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी. मित्रों से धन संबंधित सहयोग मिलने की संभावना है. करियर को लेकर स्थितियां ठीक होती दिखाई दे रहीं है साथ ही करियर में बेहतर ऑप्शन मिलने के योग भी बन रहे हैं. सोने-चांदी का व्यापार करने वालों को छोटे-मोटे मुनाफे हाथ लग सकते हैं. वर्तमान समय में छोटी-सी बीमारी भी बड़ा रूप ले सकती है, इस बात को ध्यान में रखते हुए सजग रहें. घर की महिलाओं का सम्मान करें, यदि संभव हो तो आज उन्हें घर के कार्य से छुट्टी दें या उनके कार्य में मदद करें. मां की जरूरतों का भी ख्याल रखें.

 

तुला- आज के दिन खुद को शांत बनाए रखें और एकांत में बैठ कर प्रभु का ध्यान करें. धन संचित करने को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है. बेवजह धन खर्च करना मुश्किलों में डाल सकता है. बॉस के द्वारा दिए गए उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे. व्यापारियों को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि स्वार्थ सिद्ध करने के लिए दूसरों का सहारा न लें. स्वास्थ्य में दिनचर्या को ठीक करें ऐसा करने से कई छोटे-मोटे रोग स्वतः ही खत्म हो जाएंगे. पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपनी ज़िम्मेदारियों को अनदेखा न करें. घर की साफ-सफाई पर भी आज ध्यान दें.

Read Also  आज का राशिफल 8 जून राशिफल 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन भाग्य साथ है, कार्यों में सफलता मिलेगी. आर्थिक तंगी से बचने के लिए खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें, नहीं तो इसको लेकर अनावश्यक परेशान होना पड़ सकता है. ऑफिस के कार्यों के लिए जी-तोड़ मेहनत के साथ-साथ धीरज भी रखें, उद्देश्य को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. बड़े व्यापारियों को निर्णय लेने में धैर्य बनाए रखना होगा नहीं तो धन की हानि हो सकती है. विद्यार्थियों को कीमती समय को बचाना चाहिए. परिवार के सदस्य किसी बात को लेकर आपसे रूठ गए  हैं, तो उन्हें मनाने में आप सफल होंगे. वर्तमान समय में चल रहें नियमों का पालन करें.

 

धनु- आज के दिन आपकी योग्यता अनुसार सफलता मिलने में संदेह है.  बॉस आपकी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं जिसको लेकर  मन में निराशा के भाव उत्पन्न होगें .व्यापारियों को अपने व्यापार के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे उनकी दिनचर्या में व्यस्तता रहेगी.  सेहत में  शारीरिक थकान जैसी स्थिति हो सकती है. परिवार में रहते हुए भी आप परिवार से दूर रहते है यानि सभी से दूरी बनाएं रखते हैं तो आज अपनी उपस्थित  परिवार में सिद्ध करने का प्रयास करें जिससे की घर के बड़े व छोटे सभी लोग प्रसन्नचित्त रहें. कीमती वस्तु को संभाल कर रखें खोने व चोरी होने की आशंका है.

 

मकर- आज के दिन समाजिक तौर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सकारात्मक विचार का आगमन होगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगें. मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिये परिस्थितियाँ नियंत्रण से बाहर जा सकती है जिसकी वजह से दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है. व्यापार मंद होने के कारण होने वाले नुकसान को लेकर मानसिक दबाव रहेगा. युवा वर्ग विवादों से दूर रहते हुए, शांत रहें. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अगर उनका स्वास्थ्य काफी टाईम से खराब है तो डॉक्टर से संपर्क बनाएं रखना होगा. मित्रों से विवाद हो सकता है. संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है.

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ- आज के दिन आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी जिसके कारण कार्यों में भी मन कुछ कम लगेगा लेकिन अपने कार्यों को सुचारु रूप से करना ही बेहतर होगा. ऑफिस में सहकर्मी पूरा सहयोग करेंगें. जो लोग किसी रिसर्च से जुड़े हुए है उनके लिए दिन शुभ है. व्यापारियों की परिस्थितियों में कुछ परिवर्तन हो सकता है, यह परिवर्तन भविष्य में लाभ दिलाने वाला होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से जिन लोगों को मधुमेह की समस्या है उनको अपने खान-पान में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. परिवार के लोगों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिसको सुलझाने में अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है.

 

मीन- आज के दिन बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है साथ ही आपकी बातें दूसरों को चुभ सकती है. यह भी हो सकता है कि दूसरों की बाते आपके दिल को चोट पहुंचा जाएं. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो बॉस आपसे कार्य का विवरण ले सकते हैं, इसलिए अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए भागा-दौड़ी करनी पड़ सकती है. सेहत में अस्थमा रोगियों को अलर्ट रहना होगा. बड़ी बहन के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है जिसको लेकर आप चिंतित भी रहने वाले हैं लेकिन चिंता करने से अच्छा है कि उनका ख्याल रखें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *