Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप जीवनसाथी अथवा संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रिय की बातों में आकर कहीं धन का निवेश नहीं करना है। आपको संतान के शिक्षा से संबंधित कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप दानपुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने भाइयों से पिछले गिले-शिकवे दूर करके उनसे गले मिलेंगे।
वृष राशि : आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मुद्दा भी सुलझ सकता है,लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में तोलमोल कर बोलना ही बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी अपने अधिकारियों से भी झड़प हो सकती है,जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने आ सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में रुके हुए धन की प्राप्ति के कारण प्रसन्न रहेंगे। आप परिवार के किसी सदस्य से किए वादे को पूरा करते नजर आएंगे,लेकिन किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर आपका आपका मन परेशान रहेगा।
मिथुन राशि : आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को चालू करेंगे,जिनसे आप लाभ अवश्य कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कुछ निवेश की योजना भी बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका मन भी धार्मिक कार्य की ओर अग्रसर होगा। आपका किसी भी विपरीत समाचार को सुनकर मन परेशान रहेगा,जिसके बाद आप पक्ष अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं और नौकरी से जुड़े जातकों को अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ छोटी-मोटी गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी किसी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा,उसके लिए डॉक्टरी सलाह मशवरा करना आवश्यक होगा। आज आप कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं,जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी नये प्रोजेक्ट पर भी काम कर सकते हैं। आपका किसी परिजन से वाद-विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों  के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों के प्रति सतर्क रहना होगा या उनके कामों की ओर ध्यान नहीं देना है और आज आप आलोचकों की आलोचना में ही लगे रहेंगे और अपने कार्यों की ओर ध्यान नहीं देंगे उसका फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। जो लोग धन का लेनदेन करने जा रहे हैं उन्हें सावधान रहना होगा। वह किसी से उधार लेने से बचे,नहीं तो आपको उस धन को वापस कर पाना मुश्किल होगा। जीवनसथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी तो आज वह समाप्त होगी और आप एक दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना भी बना सकते हैं।
कन्‍या राशि : आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अच्छे मूड में रहेंगे और अपने परिजनों के लिए कुछ भला सोचेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से किसी काम में उलझने से बचना होगा। तभी वह किसी अंजाम तक पहुंच पाएंगे। छोटे व्यापारियों को किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। यदि आप किसी नयी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपके लिए  घाटे का सौदा हो सकता है। आपको अपने किसी भविष्य में किए गए कार्य के लिए परिजनों से माफी मांगने पड़ सकती है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करना है तो आपको उसके लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं तो वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको अपने रुके हुए कामो के प्रति भी सचेत रहना होगा तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से धोखा मिल सकता है,जिसे आप सज्जन समझते हैं। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप प्रयास करते नजर आएंगे।
धनु राशि : आज आपके मन में किसी प्रकार का भय बना रहेगा। जिसके चलते आप किसी भी निर्णय को समय पर नहीं लेंगे लेकिन आपकी वह चिंता व्यर्थ की होगी। छोटे व्यापारियों को छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन्हें उन्हें पकड़ कर तुरंत लाभ कमाना होगा। यदि व्यापार संबंधी किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो अवश्य जाएं क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी से आपका कोई मतभेद हो सकता है,जिसमें आपको उनकी बात समझनी होगी,नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। माता जी को आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपको कुछ पिछले किए गए निवेशों का लाभ मिलेगा। आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य उनके लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी को भी आयोजित कर सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा वहां आपको तोल मोलकर बोलना ही बेहतर रहेगा। आपकी आज कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। यदि आप किसी जोखिम भरे निर्णय को ले,तो उसमें सावधानी जरूर बरतनी होगी,नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने किसी साथी की बातों में नहीं आना है,लेकिन विद्यार्थियों के लिए दिन आज उत्तम रहेगा। यदि वह किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो वह कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन यदि आपका कोई कानूनी कार्य चल रहा है,तो उसमें आज देरी हो सकती है।
मीन राशि : आज का दिन आपके स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आ सकता है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे,लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आप पीछे हट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप यदि अपने पार्टनर के कहने में आकर किसी निर्णय को लेंगे,तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  आपके कुछ बनते हुए कामों में रुकावट पैदा होंगी, जिससे आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। मित्रों से आज आपको हर संभव मदद मिलती दिख रही है,लेकिन परिवार में किसी सदस्य पर किए हुआ भरोसा टूटने के कारण आप निराश होंगे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *