Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 29 मई राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 29 मई राशिफल 2020

मेष- आज के दिन अपने भीतर अवलोकन करना चाहिए कहीं ऐसा तो नहीं आपका जनसंपर्क या आपके नेटवर्क कमजोर पड़ रहें हो, वर्तमान समय में कोशिश करना चाहिए कि सभी के साथ बातचीत करते रहें. कर्मक्षेत्र की बात करें तो हो सकता है आज आपके सीनियर अवकाश पर चलें जाए और उनका कार्यभार भी आपको संभालना हो तो खुश होकर कार्य करें. व्यापार में नये बदलाव को लेकर आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे. संगीत कला से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. सेहत में आज गठियां रोगियों को सावधान रहना होगा. बड़े भाई की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

 

वृष- आज के दिन आलस्य आपको कर्म के मार्ग से भटका सकता है, इसलिए अभाव में रहते हुए प्रभाव को बढ़ाना होगा. आपकी तीखी वाणी के चलते ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है, वहीं दूसरी ओर कार्य में आपका मैनेजमेंट काफी अच्छा देखने को मिलेगा. व्यापार कि बात करें तो होम एप्लाइंसेस के व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावनाएं बनी हुई है. आज भी कल की ही तरह बहुत अधिक तला चिकनाई युक्त भोजन से बचें, वहीं जो लोग मांसाहार भोजन का सेवन करते हैं उनको भी इस समय बचना चाहिए. पिता की मदद से आर्थिक संकट दूर होंगे.

 

मिथुन- आज के दिन बड़ों से सम्मान के साथ बात करें, उनके साथ संसदीय भाषा में बात करना आपको मुश्किलों में डाल सकता है. उच्चाधिकारी के पास से कई ऐसे कार्यों की लिस्ट आ सकती है जो बेमन से करना पड़े और जिसको लेकर मन भी खिन्न रहे. लोहें से संबंधित व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है. जिन लोगों को पेट से संबंधित रोग हैं और उसका समाधान सिर्फ ऑपरेशन है वहीं वर्तमान समय में लॉक डाउन के चलते ऑपरेशन भी संभव नहीं है तो डॉक्टर से संपर्क बनाए रखें. संतान के गलत व्यवहार पर उसे प्रेम से समझाएं.

 

कर्क- आज के दिन ग्रहों कि स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि परिवार के विरूद्ध जाने से बचें. बड़े निर्णय लेने में जल्दबाजी करने से बचे. जिन लोगों ने पहले कभी रियल स्टेट में पैसा लगाया था उनको मुनाफा मिल सकता है, वहीं पैतृक संपत्ति से लाभ की भी संभावना है. कार्यक्षेत्र में भी बेवजह का तनाव लेने से बचना चाहिए, पेचीदें कार्यों को कल के लिए टाल दें. गिर कर चोट लगने की आशंका है, वाहन चलाते समय या ऊंचाई पर कार्य करते समय विशेष अलर्ट रहें. मां या मां तुल्य महिला को कोई उपहार ला कर दें, उनका आशीर्वाद आपको लाभ दिलाएंगा.

 

सिंह- आज के दिन कॉन्फिडेंस लेवल काफी हाई रहेगा जिसके दम पर सभी कार्य को कर पाने में सक्षम होंगे. बेवजह खर्चों को न्यौता देने से बचना चाहिए. ग्रहों की स्थितियां छोटे-छोटे कई खर्च कराने की फिराक में हैं. यदि ऑफिशियल कार्य घर से ही कर रहे हैं, तो सभी सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन बनाकर रखें. कीटनाशक दवाइयों का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. युवा वर्ग बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें, चोट पर चोट लगने की आशंका है, सजग रहें. तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें. बड़ी बहन यदि आपको कुछ तीखें वचन बोल देती हैं, तो उनकी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए.

 

कन्या- आज के दिन  स्वभाव और वाणी में सरलता बनाए रखना होगा क्योंकि यही आपकी पहचान है. वहीं दूसरी ओर अनजान व्यक्ति से बेवजह का मेल मिलाप न बढ़ाएं. ऑफिशियल कार्यों पर पैनी निगाह बना कर रखें, लापरवाही आपको साज़िश का शिकार बना सकती है. व्यापारियों को वर्तमान समय को देखते हुए जोखिम भरे संपत्ति में निवेश करने से बचना होगा. गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, मामूली समस्या होने पर भी अनदेखा करना मुश्किलों में डाल सकता है. युवा वर्ग छोटी-छोटी बात को दिल तक न ले जाए. परिवार के साथ कोई मनोरंजन वाले कार्य या गेम खेल सकते हैं.

 

तुला- आज के दिन किसी प्रकार का भार और हृदय में कुंठा को कम करना है. सभी समस्याओं को प्रभु की चरण में समर्पित कर दें. प्रबंधन से संबंधित लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फल मिल सकता है, साथ ही कार्य में प्लानिंग कि भी जरूरत है. जो लोग एन.जी.ओ का कार्य करते हैं उनको और अधिक लोगों की मदद करने का मार्ग खोजना चाहिए. युवाओं की कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. हेल्थ में  दाँतों की समस्या हो तो डेंन्टिस से सलाह अवश्य लें. नकारात्मक बातें लगातार परेशान कर रही हैं, मित्रों के साथ गपशप करने से परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

 

वृश्चिक- आज के दिन लक और करियर आपकी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं इसी ओर ध्यान देते हुए, कार्य की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें. संपर्कों को और मजबूत करना होगा ताकि आपके लिंक और बढ़ सके, यही लिंक भविष्य में आपके बहुत काम आने वाले है. सात्विक और अच्छे मित्रों की बढ़ोतरी करने पर ध्यान दें. बिजनेस से जुड़े लोग व्यापार को बढ़ाने के लिए लोन लेने के लिए  प्रयासरत है, तो आज उस दिशा में कुछ काम बनते हुए दिखाई दे रहें हैं. स्वास्थ्य में डिहाइड्रेशन आपको परेशान कर सकता है. घर हो या फिर बाहर किसी के विवादित मामलों में पढ़ने से बचना चाहिए.

 

धनु- आज के दिन अच्छी अपॉर्चुनिटी मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं, यदि ऐसा अवसर हाथ में आता है तो इसे जाने न दें. वहीं दूसरी ओर कमियों में भी अवसरों को ढूंढना चाहिए. जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं वह काम में तेजी लाए, क्योंकि टार्गेट पूरे होंगे. दवा से संबंधित जो लोग काम करते हैं उनके लिए का दिन शुभ है अपने कार्य के विस्तार पर भी ध्यान दें. जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा कमा सकें. स्वस्थ रहने के लिए आपको प्रसन्न रहना बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं जिन लोगों का जन्मदिन है उनको परिवार कि ओर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है.

 

मकर- आज के दिन ग्रह आपको जिम्मेदारीयों का भार देकर आपकी क्षमता को चेक करना चहाते हैं इसलिए जहां एक ओर कार्य पर निगाह रखनी हैं तो वहीं दूसरी ओर अन्य से सपोर्ट कुछ कम मिलेगा. यदि कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, जिससे आपका जॉब प्रोफाइल बढ़े तो कर सकते हैं. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोग, पार्टनर के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर चलें. विद्यार्थियों के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से दिन आराम करने वाला है. हेल्थ कि बात करें तो रोगों के प्रति बेवजह की शंका दिमाग में न पाले. बड़े खर्चों के चलते आपकी सेविंग्स टूट सकती है, हाथ खींच कर चलें.

 

कुंभ- आज के दिन यदि संभव हो तो घर से ही कार्य करें. दिमाग में नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव अपनी ओर आकर्षित कर रहा है जिसके फलस्वरूप सही और गलत की तुलना कर पाने में कमजोर पड़ सकते हैं. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, क्योंकि काम करने की इच्छा तो है लेकिन कार्य कैसे पूरा किया जाए इसके लिए दिमाग कुछ कम साथ देगा. व्यापारी वर्ग पैसे का लेन-देन कैश लेने के बजाए ऑनलाइन ट्रांजिक्शन ही करें. धारदार चीजों से बचकर रहें नुकसान पहुंचा सकते हैं. छोटी से छोटी खुशी परिवार के लोगों के साथ बांटना आपको प्रसन्नता से भर देगा.

 

मीन- आज के दिन  दूसरों की बात का जवाब कटुता के साथ न दें भले ही सामने वाला व्यक्ति आपसे ईर्ष्या ही क्यों न करता हो. ऑफिस में सहयोगियों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए और यही गुण आपकी कीर्ति में चार चाँद लगाएगा. फील्ड वर्क में कार्य करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे. व्यापारियों के रुके हुए काम में कुछ अच्छे रिजल्ट मिलेंगे. हेल्थ कि बात करें तो नसों में खिचाव हो सकता है. कमजोरी शारीरिक थकान भी रहने वाली है. घर हो या ऑफिस कीमती वस्तु को संभालकर रखें, नुकसान होने की आशंका बनी हुई है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *