Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपके कुछ नये मित्र भी बनेंगे, जिनसे आपका भविष्य चमकेगा। मित्रों के साथ आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन सावधानीपूर्वक जाए क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। नौकरी में आज आपके अपने बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती हैं, इससे आपका नुकसान भी हो सकता है।

 

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपके घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। आज आप अपने परिवार की नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा। यदि आप कोई व्यापारी है, तो आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जो आपके लिए व्यर्थ रहेगा। सरकारी नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज आपको संतान के मामले में भी कोई गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप किसी संस्था या व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए तीन उत्तम रहेगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपको विशेष प्रकार से लाभ देने वाला नजर आ रहा है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होंगे। यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज सुलझ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिवारजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो वह भी आज फिर से पनप सकता है, जिसकी आपको चिंता भी सता सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन सतर्क रहें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

 

कर्क राशि : आज का दिन आप अपने व्यापार की योजनाओं को गति देने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आज आपका  जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद भी करनी पड़ सकती है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी मिल सकती है।

 

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने ऑफिस व अपने व्यवसाय दोनों में अपने शत्रुओं से बचने का प्रयास करना होगा क्योंकि वह आपकी तरक्की देख कर आज आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो सोच विचार कर करें। व्यापार में आज आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है और आपको उसमें अपने आंख और कान दोनों खोलकर निर्णय लेना होगा तभी सफलता मिलती दिख रहे है।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आपके पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उस से दूरी बनाकर रखें। यदि आपका कानून से संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में ही व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसमें आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर के सदस्यों में आज किसी बात को लेकर आपस में तनाव हो सकता है, जिसे आप अपने पिताजी की सलाह से दूर करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय व्यापार की समस्याओं का समाधान मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भाग-दौड़ भरा रहेगा। व्यापार में धन लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। यदि आज किसी संपत्ति के खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगा, इससे आपको अपने भविष्य की आर्थिक स्थिति के चिंता कम होगी, लेकिन फिर भी आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यस्थता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे। आज आपको अपने व्यापार में अचानक से भरपूर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती होगी और आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी रिसर्च से जुड़े हैं, तो आज उसमें आपको कुछ बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपने अपने व्यापार में जो मेहनत की थी, वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

 

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आज कुछ चर्चा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती हैं, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा तभी आपका प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में बताएंगे, जिसमें आपके परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में धन वृद्धि होने से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्यार में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उनसे आपके संबंधों में भी मधुर होंगे। यदि आप कोई वाहन, भूमि खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपने अधिकारियों से मधुर व्यवहार बनाए रखें।

 

मीन राशि : आज का पूरा दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ने भागने में भी समय निकाल देंगे। आज आपको अपनी समस्याओं को हल करने मे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ेगी तभी वह सफलता मिलती दिख रही है। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि आज किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उनको आज सफलता मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...