Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने गांधी स्टेडियम में मल्टीपरपज इण्डोर हॉल, आत्मानन्द विद्यालय सहित विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने गांधी स्टेडियम में मल्टीपरपज इण्डोर हॉल, आत्मानन्द विद्यालय सहित विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास

खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने का लगातार किया जा रहा है प्रयास : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महात्मा गांधी स्टेडियम के अंतर्गत स्थित खेलो इंडिया मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम हाॅल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी शामिल रहे। जिले में कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम अम्बिकापुर महापौर डॉ अजय तिर्की, सभापति अजय अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, अधिकारी-कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार खेल व शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए लगातार सार्थक प्रयास राज्य शासन द्वारा किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने क्षेत्रवासियों को सुसज्जित व सर्वसुविधायुक्त इनडोर स्टेडियम मिलने पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने खेल प्रेमियों के लिए इसे बहुत ही सुंदर उपहार बताया। उन्होंने कहा खेल, समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है और इससे निसंदेह नगर वासियों को लाभ प्राप्त होगा।

लोकार्पण तथा शिलान्यास के प्रमुख कार्य-

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां 4 करोड़ 37 लाख 64 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का लोकार्पण किया। जहां खिलाड़ियों हेतु 04 बैडमिंटन कोर्ट, 03 टेबल टेनिस, बास्केट बॉल एवं व्हॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा है। हॉल का आकार 150.00×65.00 फिट है। मल्टीपरपज इंडोर हॉल में महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों हेतु पृथक-पृथक चेजिंग रूम, वॉशरूम, क्लॉक रूम, खेल उपकरण कक्ष, प्रथम तल में सीटिंग एरिया उपलब्ध है। यहां भविष्य हेतु स्कवैश कोर्ट, शूटिंग रेंज इत्यादि की भी योजना है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केशवपुर, सोहगा, राजापुर, बिलासपुर तथा निम्हा में 6 करोड़ 86 लाख 11 हजार की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया। वहीं 5 करोड़ 39 लाख 47 हजार रुपए के लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के कार्यों में 3 करोड़ 39 लाख 22 हजार रुपए से महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन कार्य, पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में एक करोड़ 25 हजार रुपए की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कार्य तथा नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के समस्त वार्डो में एक करोड़ रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *