Google Analytics Meta Pixel स्वामी आत्मानंद स्कूल लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 3 करोड़ की लागत से हुए उन्नयन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण - Ekhabri.com

स्वामी आत्मानंद स्कूल लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 3 करोड़ की लागत से हुए उन्नयन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

रायपुर-आज मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर में स्थित स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने 3 करोड़ रूपये की लागत से बने स्कूल भवन के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। जिसके अंतर्गत अत्याधुनिक लैब,अत्याधुनिक क्लास रूम,भव्य प्रवेश द्वार, स्टेज,खेल मैदान व नवीन टाॅयलेट का निर्माण किया गया है। स्कूल में पिछले सत्र से ही अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू हुई है। जिसमें इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया। स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या 930 है।    विद्यार्थियों के लिए स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास की सुविधा मुहैया कराई गई है। स्मार्ट क्लास के लिए इंटरएक्टिव बोर्ड लगाए गए हैं ताकि बच्चे मॉर्डन तकनीक को अपना कर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रयोग के तौर पर 3 इन स्टडी बोर्ड भी कुछ क्लासेज में लगाई गई हैं। जिनमें इंटरएक्टिव बोर्ड के अलावा मार्कर बोर्ड ऑफ चाॅक बोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। बच्चे सूचना क्रांति के दौर में मैं टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके इसके लिए कंप्यूटर लैब में 19 कंप्युटर रखे गये हैं। जिसमें उन्हें प्रैक्टिकल क्लासेस दी जाती हैं। बच्चे आकृति विज्ञान को बेहतर तरीके से समझे इसके लिए बायोलॉजी लैब में टाॅर्सो हुम्न  बॉडी व स्टार फिश और सी हॉर्स जैसे स्पीशीज भी रखे गए हैं। इसके साथ ही फिजिक्स लैब में कई वर्किंग मॉडल रखे गए हैं ताकि बच्चे प्रैक्टिकल अप्रोच को अपना सकें।

स्कूल की लाइब्रेरी में नीट, आईआईटी जी, व्यापम, यूपीएससी, सीजीपीएससी, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के साथ कहानी व साहित्य से संबंधित पुस्तकें रखी गई है ताकि बच्चों का हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो। लाइब्रेरी में नई पुस्तकों के तौर पर लगभग 300 पुस्तक और पुरानी पुस्तक के संग्रहण के आधार पर लगभग 15 सौ पुस्तक उपलब्ध हैं। स्कूल में स्पोर्ट क्लास में योगा और एरोबिक्स जैसी क्लासेस भी ली जा रही है। बच्चों के लिए इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स से संबंधित बहुत सारी खेल सामग्रियां भी उपलब्ध हैं, जिसमें चेस, कैरम, हुप्स, बैडमिंटन इत्यादि शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *