Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल




मेष राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है,लेकिन आपको घर व बाहर दोनों जगह कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप अपने काम को आसानी से निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी कोई आपसे यदि कुछ कठोर शब्दों को कहे,तो आपको उसमें पहले सोच विचारकर ही कुछ बोलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। रात्रि का समय आप प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।




वृष राशि : आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।


मिथुन राशि : आज कई प्रकार के काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है और शांत बैठकर यह सोचना है कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो वहां अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।




कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा,लेकिन विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई प्रियजन आपसे किसी बात पर बहसबाजी में पड़ सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन और कोई समाचार सुनने को मिलेगा। यदि कारोबार के लेन-देन की समस्या लंबे समय से आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।


सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करना चाहते हैं,तो उसे छोटे व बड़े की भावना को मन में रखकर ना करें। आपकी तरक्की देखकर कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे,इसलिए आप सावधान रहें। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे।


कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन कुछ खर्चों से आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक बात पता चलेगी। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझना होगा, तभी आप ऐसी लड़ाई झगड़े को होने से बचा पाएंगे। व्यापार में यदि आप किसी नई योजना को लांच करना चाहते हैं,तो उसमें किसी से सलाह मशवरा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है।


तुला राशि : आज आपकी लम्बे समय से आ रही लेनदेन की कोई समस्या हल होगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपको प्रसन्नता होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बढ़ेगी। विद्यार्थी जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको किसी को धन उधार देने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।




वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ व्यवधान लेकर आ सकता है। आपको आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई नया पद मिल सकता है,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें कोई नया पदभार मिलेगा,लेकिन भाइयों से चल रहे विरोध को आज आपको मिलजुलकर समाप्त करना होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज विवाह बंधन में बंध सकते हैं।


धनु राशि : आज आपको शासन में सत्ता के गठजोड़ का लाभ भी मिलता दिख रहा है। आपको ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। सायंकाल के समय आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी,लेकिन आपको किसी पर भी अंधाविश्वास करने से बचना होगा। आपकी यदि कोई डील चल रही थी,तो वह आज पूरी होगी। माताजी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें समय रहते पूरा करना होगा।




मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई मनपसंद कार्य सौपा जा सकता है,जिसके कारण उनकी आर्थिक समस्याएं भी सुलझेगी। आज आपके घर किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है। सायंकाल के समय आपको आस-पड़ोस व अपने परिवार में किसी भी लड़ाई झगडे़ की स्थिति को उत्पन्न होने से रोकना होगा,नहीं तो वह आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा।


कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य सिर दर्द बन सकता है,जिसे आपको समझदारी दिखाकर निपटाने की पूरी कोशिश करनी होगी। कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आप अपने शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी सफलता पाएंगे।



मीन राशि : आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं व उनके कामों को लेकर चिंतित नजर आएंगे और आपके साले व बहनोई से यदि लेनदेन की समस्या चल रही थी,तो वह भी सुलझेगी। आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करने पर भी कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रहा अवरोध समाप्त होगा। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको कुछ नैतिक जिम्मेदारियों का भी पालन करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...