Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार के किसी काम को पूरा करने में फंसे रहेंगे व अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपका जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। आज सावधानीपूर्वक वही कार्य करने की सोचें, जिससे आपका आत्म-सम्मान बढे और आज  व्यापार में आपको किसी सहयोगी से वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार में आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज आपकी कोई नई संपत्ति होने का संकेत दे रही है, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ नए सहयोगी मिलेंगे और उनके साथ आप अपने काम धंधे को आगे बढ़ाने के लिए प्लान बना सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों यदि विदेश में जाकर कोई कोर्स करना चाहते है, तो वह आज दाखिला ले सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ लगी रहेगी। आज आपके ऊपर एक विशेष प्रकार की चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज आप अपने किसी सहयोगी की मदद से दूर करेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपके घर कुछ ऐसे अतिथि आ सकते हैं, जो लंबे समय के लिए डेरा डाल सकते हैं, जिसमें आपको धन भी खर्च करना पड़ेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है व नौकरी से जुड़े जातक यदि आज पार्ट टाइम कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन लोगों को आज अपने जीवनसाथी से कुछ तनाव मिल सकता है। आज आपने बहुत समय से रुके हुए कार्यों को बनाने की चेष्टा करेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी।

सिंह राशि : आज आपको अपना दिन भाग्य के सहारे नहीं छोड़ना होगा। यदि ऐसा करेंगे, तो उसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। यदि आज आप किसी कार्य को आगे के लिए टालेंगे तो, उसमें आपको नुकसान ही होगा। ऑफिस में आज लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और प्रभावित होंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा, इसके कारण आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है। यदि आज आप व्यापार में निवेश करने का मन बना रही है, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में चुप रह कर काम करना लाभ देगा। यदि आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाकर आगे बढ़ना होगा व बहसबाजी से बचना होगा। आपको आज अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए किसी की मदद करनी पड़ सकती हैं। आज आप जिन लोगों की मदद कर रहे हैं। भविष्य में कहीं ना कहीं आपके भी काम आएंगे। परिवार के सदस्यों में आज कोई विवाद पनप सकता है। धार्मिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ व फलदायक रहेगा। आज आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और अपने ऊपर कुछ धन भी व्यय करेंगे, जो आपको पसंद होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय बिताने से आपको सुखद अनुभूति होगी। आज किसी प्रिय मित्र के सहयोग से आपके बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं और आप उनसे लाभ प्राप्त करेंगे। दोस्तों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आप के लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी और आपका सोचा हुआ काम बन जाने से मन में हर्ष होगा, इसके कारण आपसे मौज बहार के दिन आएंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपके पिताजी को कोई आंखों का रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से आपके धन कोष में वृद्धि होगी, जिसके कारण आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही वह करना पड़ेगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज सुबह से ही आपको कुछ निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान होगा और आप कुछ तनाव भी महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर बाद में व्यापार में आपकी कोई डील फाइनल होने से आपके तनाव में कमी आएगी। नौकरी-पेशा जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद उत्पन्न होता है, तो आपको इससे बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष योग बना रहा है, जो आपको हर कार्य में सफलता दिलाएंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको आज वही कार्य करने होंगे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो एवं संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं में भी आज आप निवेश करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे और शत्रुओं के इरादे नाकामयाब होंगे, जिसके कारण उनको निराशा हाथ लगेगी और सफलता प्राप्ति से आपको हर्ष होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष बना रहा है। आज घरेलू स्तर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी, इसके लिए आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनके कारण उन्हें विदेश जाना पड़ सकता है और उनका तनाव कम होगा। यदि आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...