Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आजकल आप का परीक्षा का दौर चल रहा है, इस वक्त आप को आप अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप किसी भी कार्य को पूर्ण करके सफल हो पाएंगे। आज आय के नए मार्ग आपके सामने खुलेंगे और पुराने निवेशकों से आपको लाभ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और उससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज उन्हें अपने सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उनके काम आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के चलते साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उत्साह भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिनको सुनने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगाना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज व्यवसाय कर रहे लोगों अपने व्यवसाय में कुछ नई तकनीक अपनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें आज थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि आपकी कुछ परेशानियां थी, तो वह फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठाएंगी, जिसके कारण आपको थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यालय में आज आपके ऊपर कार्य का दिन भार बढ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपने साथी की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

Read Also  देवीदर्शनं: माँ बम्लेश्वरी, डोंगरगढ़

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई आईडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि उसमें देर की, तो वह आपको फायदा नहीं देगा। यदि आपने अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनाया है, तो आप अपने काफी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी परिजन से आज यदि आपके कुछ गिले-शिकवे थे, तो वह समाप्त हों दोस्तों के साथ रहने से आज आपको कुछ लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपस में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कामों के साथ साथ दूसरे के कामों के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको अपने कार्य आगे के लिए टालने पड़ सकते हैं। आज यदि व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें दिल व दिमाग दोनों की सुनना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह नुकसान का सौदा हो सकता है। आज अगर आप दूसरों की मदद करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले भी आगे आएंगे। यदि आपको कोई घर परिवार की पुरानी टेंशन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपने अपने पारिवारिक बिजनेस मे कोई खतरा हो सकता है। कोई आपका फायदा उठा सकता है और आपका धन फंस सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में साथी भी आज मिलकर कार्य करके खुश होंगे। आज आपको अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि की बात सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

Read Also  2 अगस्त: आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको व्यापार में सायंकाल तक कई मुनाफे के सोदै हाथ आएंगे आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन व्यापार में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। परिवार को लेकर आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आज परिवार के किसी सदस्य के लिए फैसला लेना हो, तो परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी रिश्तेदार की मदद से दूर होगी। जीवन साथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। नौकरी में आज आपकी अपने साथियों से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जाने का प्लान बन सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा क्योंकि आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे और यदि आज व्यापार में भी आपकी किसी से अनबन हो, तो वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। आज आपको कौन से काम करने है और कौन से नहीं, इस बारे में सोच विचार करना होगा। संतान के स्वास्थ्य में आज कोई समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा की तैयारी में झुकना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ खर्चा करना पड़ सकता है, जो आप को ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आज आप अपनी संतान की पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उनके गुरु जी से सलाह ले सकते हैं, जो लोग किसी रोग से पीड़ित हैं, उनके कष्टों में आज कमी होगी। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से सभी कार्य आसानी से हल करेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर काम को करने में काफी मेहनत की आवश्यकता होगी। आज यदि आप कोशिश करेंगे, तो आपके लिए लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होगे, जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपके पास पड़ोस में कोई वाद विवाद  हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो कानूनी हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।  यदि आपका आपके परिवार में किसी सदस्य से कोई तनाव चल रहा है, तो आज वह समाप्त होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...