Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप कुछ उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको उसे लेने से बचना चाहिए क्योंकि आपको इसे उतारना मुश्किल होगा। आज जीवनसाथी से भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। पुराने मित्रों के सहयोग से आज आपके और कुछ नए मित्र बनकर दिख रहे है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो सोच विचार कर जाएं क्योंकि इससे आपके पैर में चोट लगने का भय बना हुआ है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आज आप किसी योजना में अपना धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने फिजूल के खर्चे पर रोक लगानी होगी। यदि आपने कुछ ऐसे खर्चे पाले हुए हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं है, तो आज उनको उन पर खर्चा करने से आपको रोक लगानी होगी, तभी आप अपने धन का संचय कर पाएंगे। यदि आपको कोई शारीरिक रोग चल रहा है, तो उसके कष्टों  में भी वृद्धि हो सकती है, लेकिन सायंकाल तक आपको उसमें आराम मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। यदि आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक गहरा होगा, लेकिन आज आपको अपने मन में किसी के बारे में बुरी भावना नहीं रखनी है। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च नहीं करना है, नहीं तो आपके शत्रु आपकी शान शौकत देख कर परेशान हो जाएंगे।

Read Also  शिव की आराधना का अनोखा तरीका - उमंग का

सिंह राशि : आज का दिन आपको सामान्य लाभ देकर जाएगा। ससुराल पक्ष से भी आज यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी, तो उसमे सुलह हो सकती है। यदि आज आपके पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाइयों के सहयोग से आपको आज बिजनेस में लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्नचित्त हो उठेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा में आ रही बांधा कठिन परिश्रम से ही दूर होगी। आज आपको अपने माता-पिता का सुख व सहयोग हर जगह मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपकी सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको कुछ धन व्यय करना पड़ेगा। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसको आपका स्वार्थ समझेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप की संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सायं काल के समय आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिलता दिख रहा है। व्यापार में भी यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त होगा, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने परिवार की सभी महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

Read Also  जाने छठ पूजा मुहूर्त

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा, जिसके चलते आपको अपने घर व व्यापार दोनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रु पक्ष पर विजय पा लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई वाद विवाद बिजनेस में है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके कुछ नये शत्रु पैदा हो सकते है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो आज आपको उसमें कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके सामने कुछ ऐसी खर्चे भी आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी नए कार्य में यदि आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में उससे आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आप यदि किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा और यदि आपने  किसी के कहने पर कोई निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में नुकसान ही देगा। आज आप अपने बिजनेस की बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर प्रसन्न होंगे। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है और कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। जीवन साथी के साथ आज आपकी किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आज उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कोई समस्या हैं, तो वह आज समाप्त होगी और नौकरी में खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे उनका जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...